फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mirakan wrestler Deepak won silver in Bharat Kumar Dangal

Hisar News: भारत कुमार दंगल में मीरकां के पहलवान दीपक ने जीती चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Mirakan wrestler Deepak won silver in Bharat Kumar Dangal
हिसार। पंजाब के फगवाड़ा में हुए भारत कुमार दंगल में हिसार के गांव मीरकां के पहलवान दीपक ने रजत पदक हासिल किया है। फाइनल में दीपक का मुकाबला पंजाब के संदीप मान के साथ हुआ। मगर इस मुकाबले में दीपक 2-1 से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दीपक महाबीर स्टेडियम में आठ साल से कोच विष्णुदास के पास प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल वह सोनीपत के बहालगढ़ में लगे प्रशिक्षण कैंप में है। पहलवान दीपक ने बताया कि अब उसने ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उसका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह अभ्यास का समय भी बढ़ाएगा। भारत कुमार दंगल में दीपक ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था। दंगल शुक्रवार को हुआ था।
विज्ञापन

ये हैं दीपक की उपलब्धियां
- 2021 और 2022 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2021 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2022 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2023 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2023 में सीनियर एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक

-----------------------
अब तक दीपक नेशनल चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुका है। अब वह ओलंपिक की तैयारी में लगा हुआ है। फिलहाल कैंप में प्रशिक्षण ले रहा है।
- विष्णुदास, कुश्ती कोच, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed