फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Vij's order given 136 days ago was implemented a day before his arrival

Hisar News: मंत्री विज के 136 दिन पहले दिए आदेश पर आगमन से एक दिन पहले अमल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij's order given 136 days ago was implemented a day before his arrival
हिसार। स्वास्थ्य एंव गृहमंत्री अनिज विज शुक्रवार को हिसार के लघु सचिवालय में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने पहुंच रहे हैं। उसके आगमन की सूचना पर 136 दिन बाद आदेश पर बुधवार को अमल हुआ है। जनवरी माह में गृहमंत्री ने एक शिकायत पर दी हिसार स्कॉलर सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड की प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। अब बुधवार को सहकारी समितियां के सहायक रजिस्ट्रार ने दी हिसार स्कॉलर सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड की प्रधान कपिला के खिलाफ कागजात मुहैया न करवाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गृह मंत्री ने 136 दिन पहले ली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सहायक रजिस्ट्रार व हांसी के नायब तहसीलदार को निलंबित करने और यह एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इन तीनों आदेश पर तीन माह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गृह मंत्री ने इस बैठक को औचित्यहीन बनाते हुए बैठक न लेने के बारे में मुख्य सचिव को पत्र तक लिखा था। हालांकि इसके बाद हांसी के नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया तो गृह मंत्री ने बैठक के लिए 9 जून का समय दे दिया। अब आजाद नगर थाना पुलिस ने सहकारी समितियां के सहायक रजिस्ट्रार संदीप खट्टर की शिकायत पर हिसार स्कॉलर सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड की प्रधान कपिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैठक में 12 शिकायतें सुनी गई थीं
मामले के अनुसार पांच माह पहले 13 जनवरी, 2023 को हुई हिसार की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कुल 12 शिकायतों पर सुनवाई की थी। दी हिसार स्कॉलर हाउस बिल्डिंग सोसायटी द्वारा एक प्लॉट के कई आबंटन की शिकायत की जांच के दौरान पुलिस द्वारा सहकारी समितियां के सहायक रजिस्ट्रार पर रिकॉर्ड न देने की शिकायत पर गृह मंत्री ने सहायक रजिस्ट्रार संदीप को निलंबित करने और मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद सहायक रजिस्ट्रार ने इस आदेश के खिलाफ सहायक रजिस्ट्रार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्थगन आदेश ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेशों पर कार्रवाई नहीं होने पर 18 अप्रैल को मुख्य सचिव को लिखा था पत्र
बैठक में गृह मंत्री अनिल विज ने हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर को निलंबित किए के भी आदेश दिए थे। इस मामले में हांसी निवासी अशोक कुमार की दी आदर्श सहकारी एनएटीसी समिति पर रुपये हड़प कर प्लॉट नाम न करवाने और हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर द्वारा उसकी रजिस्ट्री दूसरे के नाम करने की शिकायत की थी। गृह मंत्री के आदेश पर करीब तीन माह तक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने गत 18 अप्रैल को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा था कि वे भविष्य में यह बैठक नहीं लेंगे। उनका स्पष्ट रुख था कि जब तक बैठक में लिए गए सभी फैसलों पर कार्यवाही नहीं हो जाती, वे यह बैठक नहीं लेंगे। गृह मंत्री की इस चिट्ठी के बाद गत 24 अप्रैल को नायब तहसीलदार जयवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद अब मंत्रीजी मान गए हैं और करीब पांच माह बाद अब आगामी 9 जून को हिसार में फिर से समिति की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed