{"_id":"6299340776b8b953452fff04","slug":"minister-ranjit-singh-chautala-said-that-i-will-fight-the-next-election-on-bjp-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बोले- मैं अगला चुनाव भाजपा की टिकट पर लडूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बोले- मैं अगला चुनाव भाजपा की टिकट पर लडूंगा
Fri, 03 Jun 2022 03:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 03:34 AM IST
सार
बिजली मंत्री बोले कि देश से क्षेत्रीय दल खत्म हो रहे हैं। भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
जेल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं अगला चुनाव भाजपा की टिकट से लड़ूंगा। पूरे देश से धीरे-धीरे क्षेत्रीय दल खत्म हो रहे हैं। देश में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभर कर आई है। यह कहना है हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का। वह गुरुवार को गांव पेटवाड़ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। देश भर से क्षेत्रीय दलों का खात्मा होता जा रहा है। अधिकतर राज्यों ने भाजपा को अपनाया है। भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। वह निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन देंगे। इससे पहले उन्होंने गांव की बड़ी चौपाल में एक जनसभा को संबोधित किया। गांव की तरफ से मास्टर ऋषिकांत व करण सिंह ने उन्हें पगड़ी पहनाई और पूर्व सरपंच सतबीर सिंह ने उनको स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
खेती घाटे का सौदा, किसान से ज्यादा रेहड़ी वालों की आमदनी
उन्होंने कहा कि किसानों को अब पारंपरिक खेती छोड़कर दूसरे व्यवसाय अपनाने चाहिए। खेती में अब लागत ज्यादा और मुनाफा कम हो गया है। आज के समय रेहड़ी लगाने वाले भी किसान से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने गांव में 220 किलो वाट तथा 132 किलोवाट क्षमता के बिजली घर बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
220 किलोवाट क्षमता के बिजली घर बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनके अलावा उन्होंने डिस्पेंसरी के लिए नया भवन बनवाने की बात भी कही। इस अवसर पर एसडीएम विकास यादव, रामकेश पेटवाड़, फूल कुमार पेटवाड़, कर्मपाल, पूर्व पार्षद राममेहर, बलवीर, रणबीर कांधल, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।