Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Minister Gangwa inaugurated the newly constructed building of Municipality of Barwala.
{"_id":"68ed5788ad9d475ad90c4407","slug":"minister-gangwa-inaugurated-the-newly-constructed-building-of-municipality-of-barwala-hisar-news-c-21-hsr1020-729737-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंत्री गंगवा ने बरवाला के नगर पालिका के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंत्री गंगवा ने बरवाला के नगर पालिका के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
नगर पालिका के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन करते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा।
- फोटो : 1
Link Copied
बरवाला। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बने नगर पालिका के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के निर्माण में करीबन 2 करोड़ 40 लाख रुपयों की लागत आई है। उद्घाटन के बाद कैबिनेट मंत्री ने जन शिकायतों की सुनवाई की व उनके निवारण के लिए विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला नगर आयुक्त नीरज कुमार व एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जन कार्यों के बेहतर निपटान और आमजन को सरकारी सेवाओं में सहुलियत देना सरकार की प्राथमिकता है। नगर पालिका के लिए नए भवन की काफी जरूरत थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर पालिका को अपग्रेड कर इसे नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और सुंदरीकरण करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, इसलिए इस दिशा में नगर पालिका के अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्य करें। इस दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के भवन निर्माण के अतिरिक्त कई अन्य परियोजनाओं का जिक्र किया। मंत्री गंगवा ने कहा कि स्टेडियम का टेंडर भी जल्द कर दिया जाएगा। शहर को सुंदर बनाने के लिए यहां की गलियों व रास्तों के निर्माण कार्यों के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बरवाला क्षेत्र में जल निकासी की बड़ी परियोजना को आगामी मानसून सीजन से पहले कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद बरवाला शहर में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू, पूर्व आईपीएस दलबीर भारती, मोनू संदुजा, रामकेश बंसल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, सुरेश गोयल, डॉ. देशराज वर्मा, नगर पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।