फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Milk Festival will mark the beginning of the new year

Hisar News: दूध महोत्सव से होगी नए साल की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Milk Festival will mark the beginning of the new year
हिसार में प्रस्तावित दूध महोत्सव की जानकारी देते शहीद जनकल्याण मोर्चा के सदस्य।
हिसार। नए साल की शुरुआत सेहत और नशामुक्ति के संदेश के साथ करने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह जनकल्याण मोर्चा की ओर से एक जनवरी को शहर में दूध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शहर के चार स्थानों पर आमजन को 1400 लीटर दूध और देसी घी के 15 टिन से बनी जलेबी वितरित की जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और नशे की चपेट में आए लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रविवार को मॉडल टाउन में आयोजित प्रेसवार्ता में मोर्चा के सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। मोर्चा के सदस्य सुरेश जोशी ने बताया कि नववर्ष के दिन एक जनवरी को सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक जिंदल अस्पताल के पास, मधुबन पार्क के सामने, एचएयू गेट नंबर के सामने और गांव डोभी बस अड्डे पर लोगों को गर्म दूध के साथ जलेबियां परोसी जाएंगी।
विज्ञापन

समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य आशीष कुमार कुक्की व पार्षद जगमोहन ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। रोजाना सुबह या शाम कम से कम एक घंटा सैर और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र पंघाल, मनोज लोहिया, कृष्ण शर्मा, ओपी बॉक्सर, विनोद काका, अमित ढुल, राकेश सांगवान, वेद सेठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed