फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   milawati desi ghee

बिना लाइसेंस फैक्टरी में हो रही थी मिलावटी देसी घी की पैकिंग

Sun, 01 Nov 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
milawati desi ghee
हिसार के एक घी प्लांट में सैंपल भरवाते मुख्यमंत्री उड़नदस्‍ते व स्वास्‍थ्य विभाग के अधिकारी। सं - फोटो : Hisar
त्योहारों के चलते स्वास्थ्य विभाग के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता भी काफी सतर्क है। इसी कड़ी में रविवार दोपहर को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालसमंद रोड स्थित श्री श्याम फूड प्रोडक्ट के नाम से देसी घी की फैक्टरी में दबिश दी। इस दौरान टीम ने यहां से 1551 लीटर देसी घी कब्जे में लिया। इसके अलावा सैंपल भी भरे गए। बताया जा रहा है कि वनस्पति घी में रिफाइंड व कई रासायनिक पदार्थ मिलाकर घी तैयार कर उन्हें ब्रांडेड पैकिंग में पैक कर सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन

टीम ने वहां से देसी घी की अलग-अलग ब्रांड में पैकिंग में 1327 लीटर हरियाणा दीप शुद्ध देसी घी, 99 लीटर डेयरी शुद्ध देसी घी और 125 लीटर खुला देसी घी कब्जे में लिया। इस दौरान टीम ने वहां से चार घरेलू रसोई गैस सिलिंडर भी जब्त किए, जिनमें से तीन खाली और एक आधा से ज्यादा भरा था।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक अजय के पास इस कार्य के लिए लाइसेंस न होने पर मौके पर मौजूद आजाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। एसआई रमेश कुमार की शिकायत पर अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आजाद नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। रविवार को कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड से सब इंस्पेक्टर राजवीर, सब इंस्पेक्टर रणधीर, एएसआई जयवीर, एएसआई सुरेंद्र, हवलदार अनिल व धर्मवीर मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत व उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी टीम ने की थी कार्रवाई
वीरवार और शुक्रवार को भी टीम ने कई जगह कार्रवाई की थी। वीरवार को राजगढ़ रोड स्थित सालासर रसगुल्ला प्लांट व अमरदीप कॉलोनी कॉलोनी स्थित आदर्श मिल्क प्रोडक्ट्स में कार्रवाई की थी। उस दौरान इन दोनों के पास भी लाइसेंस नहीं था। इसके बाद शुक्रवार को भी टीम ने आदमपुर में कार्रवाई की थी।
मिलावटी घी की विभिन्न ब्रांडों में हो रही थी पैकिंग
एसआई रमेश कुमार की शिकायत पर अजय के खिलाफ धारा 272, 273, 420 व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अरविंदर जीत की टीम व एएफएसओ कृष्ण सांगवान के साथ वह मौके पर गए तो यहां फैक्टरी मालिक के साथ अन्य चार साथी और थे, जो कि सामान को पैक करने में लगे थे। इस दौरान वहां मिलावटी देसी घी को विभिन्न प्रकार के ब्रांड में पैक किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने वहां से घी, सिलिंडर व अन्य सामान को टीम ने कब्जे में लिया। शिकायत में एसआई ने बताया कि आरोपी अजय अपने साथियों के साथ वनस्पति घी में रिफाइंड व कई रासायनिक पदार्थ मिलाकर नकली देसी घी तैयार कर उन्हें ब्रांडेड पैकिंग में पैक करता था। त्योहारी सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में यह सब किया जा रहा था।

आज देसी घी की एक फैक्टरी में कार्रवाई कर वहां से सैंपल एकत्र किए हैं। फैक्टरी के मालिक के पास लाइसेंस नहीं था। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
- डॉ. अरविंदर जीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed