फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mercury reached 47.2 in the afternoon of Jeth, a broken record of 11 years

जेठ की दोपहरी...पारा पहुंचा 47.2, 11 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 47.2 in the afternoon of Jeth, a broken record of 11 years
हिसार। जिले में जून की गर्मी ने महीने के आरंभ में ही रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को जिले का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 11 वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि जून माह में ओवरऑल रिकार्ड की बात करें तो वर्ष 1981 में 19 जून को जिले का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में हर साल नौतपा के दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। मगर इस साल एक के बाद एक सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभों से हुई बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि नौतपा खत्म होने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

12 दिनों में तापमान में 12 डिग्री की बढ़ोतरी -
पिछले 12 दिनों में जिले के दिन के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नौतपा के पहले दिन 25 मई को जिले का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 6 जून को यह 47.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि नौतपा के आखिरी दिन 2 जून को जिले का तापमान 45.0 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में टूटा था 24 साल का रिकार्ड -
पिछले दो माह से जिले में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मई में भी जिले में गर्मी का 24 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। इससे पहले 24 वर्षों के दौरान मई में जिले में इतना ज्यादा तापमान दर्ज नहीं किया गया था। 15 मई को जिले के बालसमंद क्षेत्र में पारा 49.2 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं 28 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 11 वर्षों में अप्रैल में सर्वाधिक रहा।
पिछले 11 वर्षों के दौरान जून में सर्वाधिक तापमान -
वर्ष-तिथि-तापमान
2021-10 जून-45.0
2020-19 जून-44.2
2019-11 जून-46.4
2018-02 जून-46.0
2017-05 जून-46.6
2016-05 जून-45.0
2015-09 जून-45.2
2014-10 जून-47.1
2013-06 जून-45.7
2012-01 जून-46.7
2011-08 जून-45.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed