{"_id":"67c601b0c0e19f00a8056270","slug":"memorandum-submitted-to-the-secretary-of-the-municipality-hisar-news-c-21-hsr1005-577803-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरवाला में नपा अधिकारी को पत्र सौंपते नगर पालिका के सफाई कर्मचारी।
Link Copied
बरवाला। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर नगर पालिका सचिव को एक नोटिस सौंपा है। संगठन प्रधान सुनील की अध्यक्षता में सौंपे गए पत्र में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों के समाधान को लेकर वे नगर पालिका सचिव से बातचीत कर उन्हें अवगत करवा चुके हैं व पिछले लंबे समय से अधिकारी द्वारा दिए गए समाधान के आश्वासन का इंतजार कर चुके है, लेकिन उनकी किसी भी समस्या का हल अधिकारियों ने नहीं करवाया है। इसको लेकर पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि यदि अगले 72 घंटे में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। उनका कहना है कि मांगों में पक्के कर्मचारियों को प्लाट दिए जाए। पे रोल कर्मचारियों को सुविधा भत्ता दिया जाए। सभी कर्मचारियों को रेन कोट व कीट दी जाए। सरकार द्वारा घोषित प्रति वर्ष एक हजार रुपये त्योहार भत्ता दिया जाए। ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का दो वर्ष से अधिक का ईपीएफ जमा करवाया जाए आदि मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।