फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meghalaya Governor Satya Pal Malik reached Hisar

राज्यपाल मलिक बोले: सीबीआई ने मुझे संपर्क नहीं किया, अगर पूछेंगे तो बता दूंगा, मुझे कुछ चीज छिपानी नहीं

Thu, 14 Apr 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 10:24 PM IST
सार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक राजस्थान से लौटते समय कुछ समय के लिए हरियाणा के हिसार में रुके थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मामले पर ज्यादा गंभीर नहीं है। 

विज्ञापन
Meghalaya Governor Satya Pal Malik reached Hisar
सत्यपाल मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सीबीआई ने मुझे संपर्क नहीं किया। अगर पूछेंगे तो बता दूंगा। मुझे कुछ चीज छिपानी नहीं हैं। 300 करोड़ रुपये की घूस का ऑफर के आरोप के मामले में मुझे नहीं फंसा सकते, हां किसी को बचा सकते हैं। हो सकता जांच के जरिये किसी को क्लीन चिट दिलाने की कोशिश हो।

विज्ञापन


उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार किसानों के मामले पर ज्यादा गंभीर नहीं है। मामले को लंबा खींच रही है। एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। वह गुरुवार को राजस्थान से लौटते हुए कुछ देर के लिए हिसार रुके थे। इस दौरान वे छोटूराम कॉलोनी में एडवोकेट पृथ्वी सिंह यादव के घर पर भी पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल के एडीसी मेजर मोहित यादव परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मैं पैदाइशी किसान, मुझे किसी पद की लालसा नहीं
मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि मैं पैदाइशी किसान हूं और मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। एमएसपी कमेटी अब तक नहीं बनाए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मामले पर ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में जाने की बजाए किसानों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। मैं पहले भी किसानों के साथ था और आगे भी किसानों के साथ रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतने महंगे हैं। टैक्स ज्यादा लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत अधिक बेरोजगारी है। जब तक युवा को नौकरी नहीं मिल जाती तब तक सरकार को ग्रेजुएट को 10 हजार रुपये और इससे कम को 5 हजार प्रतिमाह भत्ता देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed