फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   meeting of sub commetee, noonecomes, sachiv accept fault

सब कमेटी की मीटिंग के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, सचिव ने मानी गलती

Tue, 06 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 06 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग रोड रेगुलेशन विजिलेंस एंड एंक्रोचमेंट कमेटी की मीटिंग के लिए सोमवार को अधिकारी ही नहीं पहुंचे। सब कमेटी के चेयरमैन और पार्षद जब मीटिंग के लिए पहुंचे तो दोनों मीटिंग हॉल पर ताला लगा था। दोनों में न सफाई हुई और न ही ताले खुले। इतना ही नहीं मीटिंग को लेकर सचिव ने पार्षदों को लेटर तक नहीं भेजा। इस पर सब कमेटी के चेयरमैन उदयवीर मिंटू नाराज हुए। उन्होंने मेयर शकुंतला राजलीवाला को कहा कि मैडम इनकी शिकायत करो।
विज्ञापन


पार्षदों ने जब मीटिंग बुलाई है तो अधिकारी क्यों नहीं पहुंच रहे। मिंटू ने डायरेक्टर, कमिश्नर व सीएम विंडो में शिकायत भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्षदों की तो कोई अहमियत ही नहीं है। अधिकारी कुछ समझ ही नहीं। मेयर ने सचिव और अधिकारियों को बुलाया। इस पर सचिव ने हाथ जोड़ लिए और कहा कि मैडम गलती हो गई। आप एक दो दिन आगे का समय रख लो। इस पर मेयर व चेयरमैन मिंटू ने बात मान ली और 9 दिसंबर को मीटिंग के लिए समय रखा गया है।
विज्ञापन


सचिव ने एक घंटे पहले पार्षदों के पास किया मीटिंग के लिए कॉल
सचिव राजेश महता ने 10 बजकर 40 मिनट पर पार्षदों के पास कॉल करने की कोशिश की। पार्षद नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पास साढ़े दस बजे के बाद कॉल आई। सचिव राजेश महता ने कहा कि आज मीटिंग है। पार्षद ने कहा कि अब को मीटिंग कॉल करने का समय है आपको एक दो दिन पहले बताना चाहिए था। फिर भी उन्होंने कहा कि मैं पहुंच जाऊंगा। पार्षद मीटिंग के लिए पहुंचे तो मीटिंग हॉल पर ताला लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पहुंचे मीटिंग के लिए
सब कमेटी की मीटिंग के लिए मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद सरोज खटाणा, उदयवीर मिंटू, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश बंसल सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

मेयर अधिकारियों को लगाई फटकार
मेयर शकुंतला राजलीवाला ने निगम अधिकारियों को खूब लताड़ा। मेयर ने कहा कि सब कमेटियां फिर भंग कर दें क्या। जब चेयरमैन के कहने से मीटिंग कॉल नहीं की जा रही तो आप क्या करोगे। इस पर अधिकारियों ने कहा कोई बात नहीं मैडम दो दिन बाद हम पूरी रिपोर्ट के साथ मीटिंग में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed