फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meeting of police officers, DGP KP Singh, hindi news, hisar

अगर तफ्तीश को लेकर शिकायत आई तो आईओ को बुला लूंगा पंचकूला : डीजीपी

Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Meeting of police officers, DGP KP Singh, hindi news, hisar
डीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक - फोटो : bureau

नवनियुक्त डीजीपी केपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन हिसार में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि अपने आप को सुधार लो, अभी समय है। अगर आगामी दिनों में कोई सुधार नहीं हुआ तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी ने मीटिंग में हिसार व फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी काम ढंग से नहीं कर रहे उन्हें मैं पंचकूला बुला लूंगा। पंचकूला में एक नया ट्रेनिंग स्क्वॉड बनने वाला है। वहां आईओ को तफ्तीश की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उसे ये नहीं कि फिर थाने चौकियों में लगा दिया जाएगा, बल्कि उसे दूसरों को ट्रेंड करने की ट्रेनिंग देनी होगी।
विज्ञापन


...तो इसका मतलब कार्यप्रणाली में है कमी
डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग में पेंडिंग केस की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी पर यदि तीन महीने में 5 प्रतिशत से ज्यादा पेंडिंग मामले रहते हैं तो इसका ये मतलब यह है कि वह आईओ ठीक काम नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि जून तक का समय है आप लोगों के पास। अगर इस समय अवधि में कोई रिजल्ट नहीं आया तो उसे पंचकूला ही आना पड़ेगा। यानी उस पर हर हालात में एक्शन ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा दल गठन पर आम लोगों से ले रहे राय
केपी सिंह ने भविष्य में आम जनता के साथ मिलकर सुरक्षा दल गठन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए वे लाठी और हेलमेट रख सकेंगे। इस पर जनता से फीडबैक मांगा जाएगा। इसके बाद ही इस सुरक्षा दल के गठन पर विचार होगा।

जी हजूरी करने वाले बाबुओं की कसें चाबी
एसपी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आपके कार्यालय में होने वाले पत्राचार को बाबू समय पर आगे नहीं भेजते। यानी चिट्ठी दबा लेते हैं। जब तक संबंधित कर्मचारी इन बाबुओं की जी हजूरी न करे ये उन्हें वह संदेश पत्र नहीं देते। एसपी को कहा कि आप अपने कार्यालय के इन बाबुओं पर चाबी कसें। अगर समय पर मुख्यालय रिप्लाई नहीं आया तो एक बार रिमाइंडर भेजा जाएगा। इसके बावजूद नहीं आया तो मैं एसपी को ही मुख्यालय बुला लूंगा।

...तो समझना अधिकारी के दिन लद गए
जनता के बीच पुलिस का विश्वास बनाने के लिए जल्द ही एक मापदंड बनाया जाएगा। इसमें अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों का आंकलन होगा। आंकलन की प्रक्रिया नंबरों के आधार पर होगी। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी को 75 प्रतिशत से कम अंक आए तो समझ लेना कि उनके दिन लद गए।

कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
मीटिंग के बाद डीपीजी केपी सिंह ने मीडिया से बात की। बातचीत में उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों का डेमोक्रेटिक हक है कि वे सरकार के समक्ष मांगों को लेकर गुहार लगाएं। मगर कानून हाथ में लेने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। चाहे कोई भी हो कानून तोड़ने वालों को कानून के समक्ष पेश किया जाएगा। मुरथल मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी इसकी रिपोर्ट सीधे हाईकोर्ट को दे रही है।

सीसीटीवी लगवाएं व्यापारी
प्रदेश में बढ़ रही छीनाझपटी की वारदातों के लिए पुलिस जल्द ही नए प्रभावी कदमों की घोषणा करेगी। इसके लिए शीघ्र ही सभी जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक बुलाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने व्यापारियों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी, एसपी सिरसा सतेंद्र गुप्ता, हिसार डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास, डीएसपी जयभगवान सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed