फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meeting of Beniwal Khap members

सरदार जगजीत सिंह को कुछ हुआ तो देश के हालात बिगड़ जाएंगे : भरत सिंह

Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Beniwal Khap members
बरवाला में बेनीवाल खाप की बैठक में भाग लेते समाज के लोग।
बरवाला। बेनीवाल खाप के सदस्यों की बैठक जिला प्रधान अनूप बेनीवाल की अध्यक्षता में शहर के अनाज मंडी मार्ग पर हुई। इसमें प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल पहुंचे। इस मौके पर समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई व उन्हें दूर करने को लेकर कार्य करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि एमएसपी के लिखित कानूनी गारंटी की मांग के लिए गत एक वर्ष से किसान खनौरी व शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। मांगों के लिए पिछले 33 दिन से आमरण अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह को कुछ हुआ तो देश के हालात बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. दलबीर सिंह राजगढ़ व संगठन सचिव डॉ. शमशेर बेनीवाल ने बेनीवाल खाप की हिसार की कार्यकारिणी से आह्वान किया है कि किसान आंदोलन को देखते हुए जिले में बेनीवाल खाप के 100 सदस्यों का जत्था तैयार किया जाए। ताकि किसान आंदोलन में शामिल होकर उनको मजबूती प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बेनीवाल खाप का कोई पूर्व प्रधान अपने आप को बेनीवाल खाप का प्रधान बताकर समाज को गुमराह करता है, तो खाप उसके खिलाफ संज्ञान लेगी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में अनूप बेनीवाल, सुरेश बेनीवाल, रमेश बेनीवाल धांसू, जगदीश, बलवान, सूबे सिंह, प्रदीप बेनीवाल, राम प्रसाद, सतीश बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed