फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meenakshi of Khedi Jalb took initiation of Jainism

खेड़ी जालब की मीनाक्षी ने ली जैन धर्म की दीक्षा

Thu, 27 Feb 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi of Khedi Jalb took initiation of Jainism
Meenakshi of Khedi Jalb took initiation of Jainism - फोटो : Hisar
उपमंडल के गांव खेड़ी जालब में जैन धर्म का जैन भागवती दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम बुधवार को जैन गुरु धर्म मुनि के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूरे गांव में एक शोभा यात्रा निकालकर की गई। जिसमें मीनाक्षी ने अपने जीवन की आस्था जैन धर्म में जताते हुए दीक्षा ग्रहण की। बुधवार को उपमंडल के गांव खेड़ी जालब में जैन धर्म का एक जैन भागवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गांव में शोभा यात्रा निकाल कर की गई। जिसके बाद दीक्षा महोत्सव शुरू किया गया। जिसमें खेड़ी जालब की मीनाक्षी ने दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा ग्रहण करने से पहले वह अपने जैन धर्म के नियम पढ़ती हैं और उन नियमों का पालन करने का वचन भी देती हैं। वहीं इससे पहले एक सप्ताह तक जिस प्रकार से एक लड़की की शादी के कार्यक्रम होता है वैसे ही एक सप्ताह तक इस बेटी के सारे ख्वाब पूरे किए गए। लाल रंग के दुल्हन की तरह सजे जोड़े में मंच पर दीक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंची। जिसके बाद परिवार के लोगों के साथ उनका मंच पर आखिरी बार मिलन होता है। जिसके बाद उसका मुंडन करवाया गया। मुंडन के साथ साथ सफेद वस्त्र धारण कर साध्वी के भेष में बाहर निकली और अपने गुरु धर्म मुनि जैन से धर्म जैन की दीक्षा ली। अब ये साध्वी बनकर सारे सुख सुविधाएं त्याग कर जब वह दीक्षा ले लेती हैं तो उसके बाद न पैसे का मोह न परिवार का, बस एक जोडे़ कपड़े को छोड़कर सब कुछ त्याग देती हैं। बाकी का पूरा जीवन साधारण वस्त्र, शुद्ध शाकाहारी भोजन और निर्मल वाणी के साथ पूरा जीवन गुजारना होता है।

Meenakshi of Khedi Jalb took initiation of Jainism

Meenakshi of Khedi Jalb took initiation of Jainism- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed