फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medical college's 200-bed isolation ward vacant, 70 percent reduced staff

मेडिकल कॉलेज का 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड हुआ खाली, वार्ड से 70 फीसदी घटाया स्टाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Medical college's 200-bed isolation ward vacant, 70 percent reduced staff
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए बना 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड खाली हो गया है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने वार्ड से 70 फीसदी स्टाफ घटा दिया है। वहीं, तीसरी लहर की आशंका के कारण आइसोलेशन वार्ड में प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछा रहा है। वहां पर बिजली कनेक्शन सहित अन्य व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन

यह वार्ड नया बना है, लेकिन कोरोना की पहली व दूसरी लहर के अचानक आने के कारण व्यवस्था बन नहीं पाई थी। इस वजह से काफी परेशानी होती थी और मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बेड पर सिलिंडर लगाने पड़ते थे। उन अधूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जा रहा है। एक समय था कि अस्पताल के वार्ड में करीब 230 संक्रमित दाखिल रहते थे। आइसोलेशन वार्ड में एक शिफ्ट में एक स्पेशलिस्ट एवं उसके सहयोग के लिए 2 चिकित्सक ड्यूटी पर रहते हैं। साथ ही स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल का स्टाफ एक शिफ्ट में रहता है। इससे पहले 6 चिकित्सक एवं 20 स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ रहता था।
विज्ञापन

इस समय आइसोलेशन वार्ड में कोरोना का कोई मरीज दाखिल नहीं है। पहले की अपेक्षा स्टाफ घटाया गया है। तीसरी लहर की आशंका के चलते वार्ड के प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप एवं बिजली के कनेक्शन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed