फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Measurement of Dabra Minor stuck due to non-appointment of agency

Hisar News: एजेंसी नियुक्त न होने से अटकी डाबड़ा माइनर की पैमाइश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Measurement of Dabra Minor stuck due to non-appointment of agency
हिसार। एजेंसी की नियुक्ति न होने के कारण मंगलवार को सिंचाई विभाग की तरफ से डाबड़ा माइनर की पैमाइश का काम शुरू नहीं हो सका। विभाग के अधिकारी का कहना है कि जल्द ही पैमाइश का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस सड़क को दिल्ली रोड के विकल्प के तौर पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इससे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीएंडआर की तरफ से डाबड़ा माइनर पर तोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक के करीब 3.4 किलोमीटर के हिस्से पर सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। चूंकि जमीन पर काफी लोगों ने कब्जे किए हुए हैं तो सिंचाई विभाग ने मौके की पैमाइश करवाने का फैसला किया ताकि यह पता चल सके कि मौके पर कितनी जमीन है और कितनी जमीन पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। इस पैमाइश के बाद विभाग की तरफ से इन कब्जों को हटाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में एक रैली के दौरान डाबड़ा माइनर पर रोड बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

पैमाइश का काम निजी एजेंसी से करवाया जाना है। मगर अभी एजेंसी की नियुक्ति नहीं हो सकी, जिस कारण पैमाइश का कार्य नहीं हो सका। अब एजेंसी की नियुक्ति होने के बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। - सत्यवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed