{"_id":"64ad1652e1ef3a627d0c5cb8","slug":"mayor-checked-dumping-points-of-city-in-hisar-found-garbage-everywhere-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: मेयर ने जांचें शहर के डंपिंग पॉइंट, सभी जगहों पर मिला कचरा, अधिकारियों को खरी खरी सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: मेयर ने जांचें शहर के डंपिंग पॉइंट, सभी जगहों पर मिला कचरा, अधिकारियों को खरी खरी सुनाई
Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
सार
हिसार के मेयर ने पड़ाव चौक, सोहन सिनेमा, लाहोरिया चौक के पास, नई सब्जी मंडी और जिंदल पार्क के पास डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। इन सभी पॉइंट पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस पर मेयर ने अधिकारियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन
हिसार मेयर गौतम सरदाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में मेयर गौतम सरदाना में मंगलवार दोपहर को शहर के सभी डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर पॉइंट पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस पर मेयर मे अधिकारियों को खरी खरी सुनाई। पिछले दिनों हाउस की बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने स्वच्छता शाखा को शहर के पिंपल डिंपल पॉइंट की सूची देती और इन सभी पॉइंट से प्रतिदिन कचरे का उठान करने के निर्देश दिए थे
विज्ञापन
इन पॉइंट का किया निरीक्षण
मेयर ने पड़ाव चौक, सोहन सिनेमा, लाहोरिया चौक के पास, नई सब्जी मंडी और जिंदल पार्क के पास डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। इन सभी पॉइंट पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस पर मेयर ने अधिकारियों से जवाब मांगा। कुछ पॉइंट पर अधिकारी बोले कि यहां से एक बार कचरा उठाया जा चुका है। उसके बाद फिर से यहां कचरा फेंका गया है।
विज्ञापन
मगर मेयर अधिकारियों की बात से संतुष्ट नहीं हुए। मेयर ने कहा कि सभी डंपिंग पॉइंट पर पल्ली की व्यवस्था की जाए। इनमें ही हाथ रेहडी वाले कचरा डालें ताकि डंपिंग पॉइंट पर कचरा इधर-उधर ना फैले। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, सीएसआई राजकुमार, पार्षद अनिल जैन व डॉ उमेश खन्ना, एएसआई कपिल व कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन