फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   maximum tempreature 38 degree celcius in Hisar

10 वर्षों में तीसरी बार मार्च में 38 डिग्री पहुंचा हिसार का तापमान

Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
maximum tempreature 38 degree celcius in Hisar
हिसार। मार्च बीतने से पहले ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को होली के दिन निकली कड़ी धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। एक ही दिन में हिसार का अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 10 वर्षों में यह तीसरी बार है जब मार्च में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री या इससे अधिक पर पहुंचा हो।
विज्ञापन

इससे पहले 29 व 31 मार्च 2017 को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और 28 मार्च 2018 को 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को दिनभर कड़ी धूप रहने के कारण लोगों को खूब गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने वाली है। विभाग ने आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई थी, लेकिन रविवार को एक ही दिन में अधिकतम तापमान में साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक मौसम खुश्क एवं साफ रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले 10 वर्षों में मार्च में रहा अधिकतम तापमान
तिथि तापमान
28 मार्च 2021 38.0 डिग्री
24 मार्च 2020 30.8 डिग्री
31 मार्च 2019 37.2 डिग्री
28 मार्च 2018 39.1 डिग्री
29 व 31 मार्च 2017 39.0 डिग्री
31 मार्च 2016 37.2 डिग्री
29 मार्च 2015 36.0 डिग्री
18 मार्च 2014 33.0 डिग्री
24 मार्च 2013 33.5 डिग्री
20 मार्च 2012 37.4 डिग्री
28 मार्च 2011 36.5 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed