फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Massive fire broke out at Boys Hostel of GJU in Hisar

हिसार: जीजेयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-4 में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग ने 1 घंटे में पाया काबू छात्रावास में मची भगदड़

Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। छात्रावास में भगदड़ मच गई। छात्रों ने आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन  विभाग को दी।

विज्ञापन
Massive fire broke out at Boys Hostel of GJU in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 4 में बुधवार की रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही छात्रावास में में भगदड़ मच गई। छात्रों ने आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन  विभाग को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने  करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


छात्रावास में आग लगने की घटना के दौरान करीब एक घंटे से बिजली गुल थी। छात्रावास में अंधेरे की वजह से आग पर काबू पाना काफी कठिन हो गया। हॉस्टल के छात्रों ने बाथरूम से बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना मिलते ही जीजेयू के हॉस्टल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आग हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर  स्टोर रूम में लगी थी। स्टोर रूम के पास ही छात्रों के कमरे हैं। आग का धुआं जब पूरे छात्रावास में फैला, तो छात्र अपने कमरों से बाहर निकले। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्र हॉस्टल के अंदर से बाहर पार्क में भाग निकले। गनीमत रही कि आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। घटना के समय हॉस्टल में करीब 400 छात्र अपने-अपने कमरों में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed