फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Masked youths attacked a young man with sharp weapons.

Hisar News: नकाबपोश युवकों ने युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Masked youths attacked a young man with sharp weapons.
हिसार। सेक्टर-14 में 5-6 हमलावरों ने बाइक का रुकवा तेज धारदार हथियारों व डंडों से वार कर बाइक सवार पातन निवासी सुरेन्द्र को घायल कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पातन गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह करीब चार साल से ऑटो मार्केट में सीट कवर वाली दुकान पर नौकरी करता हूं और उसका बड़ा भाई इंद्र पड़ाव चौक के पास नौकरी करता है। वह दोनों भाई 23 मई रात 8 बजे दुकान से छुट्टी होने के बाद अपनी बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। वह सेक्टर-14 व सेक्टर-33 के चौड़े रोड पर ऋषिनगर टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो पीछे से 2 बाइक पर 5-6 अज्ञात नकाबपोश आए। उन्होंने उसकी बाइक के आगे बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने कहा, इसी को मारना है। इसके बाद डंडों व तेज धार हथियार से सिर, पैर पर कई वार किए। शोर सुनकर भीड़ जमा होने लगी तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed