फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman dies after drinking pesticide

Hisar News: कीटनाशक पीने से विवाहिता की माैत

Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after drinking pesticide
बरवाला(हांसी)। क्षेत्र के एक गांव में नाते में देवर लगने वाले युवक की जबरदस्ती से परेशान हाेकर 30 वर्षीय विवाहिता ने कीटनाशक पी लिया। महिला को बरवाला के एक निजी अस्पताल लाया गया। वहां पर उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई। बरवाला थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मृतका के शव का हिसार जिला नागरिक अस्पताल में पाेस्टमार्टम करवा कर परिजनाें काे साैंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी सुनीता काे दिए बयान में मृतक महिला के पति ने कहा कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसका एक बेटा है। मेरे चाचा का लड़का उसकी पत्नी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। युवक के माफी मांग लेने के बाद पंचायती भाईचारा में निपटारा हो गया था। महिला के पति ने बताया कि वह अपने किसी जरूरी कार्य से 12 मई काे गांव से बरवाला चला गया था। बाद में वापस आया ताे घर के अंदर मेरी पत्नी उल्टियां कर रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि वह घर पर अकेली थी। तुम्हारे चाचा का बेटा आया था और उसने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मृतका ने अपने पति काे बताया था कि मैंने उसको थप्पड़ मारे और विरोध करने पर वह मुझे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शर्म के कारण व उससे परेशान हो कर घर में रखी स्प्रे की दवाई पी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कहा कि वह आस-पास के लाेगाें की सहायता से अपनी पत्नी काे बरवाला के एक निजी अस्पताल में लेकर आया। शुक्रवार को मेरी पत्नी की वहां पर माैैत हो गई। पति का कहना है कि पत्नी ने मेरे चाचा के बेटे द्वारा बार-बार परेशान करने व घर में घुस कर मेरी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने के कारण स्प्रे पीया है। इस कारण उसकी माैत हुई है। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर आरोपी देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed