फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman died in suspicious condition in Agroha, the family said - poisoned the daughter and killed her

Hisar News: अग्रोहा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, परिजन बोले-बेटी को जहर देकर मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious condition in Agroha, the family said - poisoned the daughter and killed her
रीना फाइल फोटो 
हिसार। अग्रोहा में वीरवार दोपहर 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगाली गांव निवासी ताराचंद ने दामाद विकास और बेटी की सास फूली देवी पर जहर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के पति विकास का कहना है कि रीना की मौत करंट लगने हुई है। बताया जा रहा है रीना 2 से 3 माह की गर्भवती थी। महिला थाना पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मंगाली निवासी ताराचंद ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले रीना की शादी मिलगेट एरिया के रहने वाले विकास के साथ की थी। पति विकास व सास फूली देवी उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत भी हुई। रीना की दो बेटियां हैं। शादी के कुछ अरसे बाद दामाद विकास का परिवार अग्रोहा में रहने लगा। वीरवार दोपहर को करीब ढाई बजे फोन आया कि रीना की हालत गंभीर बनी हुई है। जब अग्रोहा पहुंचे तो रीना के मुंह से झाग निकल रहे थे। दामाद और उसकी मां गायब थे। मौके पर उसकी दो बच्चियां और पड़ोसी मिले। गंभीर हालत में रीना को नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन



वहीं, रीना के पति विकास ने नागरिक अस्पताल में बताया कि रीना सबमर्सिबल चलाने के लिए गई थी, इसी दौरान करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह फैक्टरी में था और जबकि उसके माता-पिता घर में नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed