फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman committed suicide by swallowing sulphas, case registered against husband and step son

Hisar News: विवाहिता ने सल्फास निगल दी जान, पति और सौतेले बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by swallowing sulphas, case registered against husband and step son
हांसी। गांव लालपुरा में 35 वर्षीय एक विवाहिता ने अपने पति व सौतेले बेटे से तंग आकर सल्फास निगल कर जान दे दी। घटना 17 फरवरी की है। तब पुलिस ने मामले को संदेहजनक माना था। अब पुलिस ने जांच के बाद मृतका के पति व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के बारह क्वार्टर क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी बहन रेनु की शादी करीब 18 साल पहले हिसार के गांव देवा निवासी राजेंद्र से हुई थी। करीब 11 साल पहले राजेंद्र की मृत्यु हो गई थी। एक वर्ष बाद रेनु की शादी लालपुरा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके कोई संतान नहीं हुई। हालांकि उसका एक सौतेला बेटा रिंकू भी है, जो उनके साथ रहता था। रेनु की अक्सर उसके पति जितेंद्र व सौतेले बेटे रिंकू के साथ अनबन होती रहती थी।
विज्ञापन

इस पर उसने पहले भी जहर पी लिया था। तब वह बच गई थी और बाद में पंचायत में राजीनामा हो गया था। अमित ने बताया कि 17 फरवरी को उन्हें पता लगा कि रेनु ने सल्फास खा ली और वह हांसी के निजी अस्पताल में दाखिल है। जितेंद्र और रिंकू अक्सर रेनु से मारपीट करते थे। इसलिए दोनों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अमित की शिकायत पर रेनु के पति जितेंद्र व सौतेले बेटे रिंकू के खिलाफ धारा 105 व 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed