फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Marriage, Marriage in Hisar, after operation of groom, Hisar

दोस्त की गोली से घायल दूल्हा स्वस्थ, बन गए हमसफर

Mon, 25 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 25 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Marriage, Marriage in Hisar, after operation of groom, Hisar
शादी - फोटो : bureau

बारात के समय दोस्त के गोली चलाने से गंभीर रूप से घायल हुआ दूल्हा अमन स्वस्थ हो गया है। दुल्हन ममता की दुआएं रंग लाईं। इस घटना से दोनों और उनके परिजन जैसे-तैसे उबर गए। अब दोनों एक सादे समारोह में सात फेरे लेकर हमसफर बन गए हैं।  

विज्ञापन


चंदूलाल गार्डन के महेंद्र सैनी के बेटे अमन और महाबीर कॉलोनी के दिलबाग सिंह सैनी की बेटी ममता का रिश्ता तय हुआ था। दोनों पक्षों ने 28 अप्रैल शादी की तारीख निर्धारित की थी। इन परिवारों ने सब्जीमंडी चौक के पास सैनी हाई स्कूल में शादी की रस्म पूरी करने का निर्णय किया था।
विज्ञापन


रात नौ बजे दूल्हा अमन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ढुुकाव पर पहुंचा था। वहां रिबन काटने की रस्म होनी थी। कैंची बॉक्स नहीं खुला था। इतने में दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्तौल का पिछला हिस्सा कैंची बॉक्स पर खोलने के लिए दे मारा था। अचानक पिस्तौल से चली गोली दूल्हे अमन के सिर के अगले हिस्से में जा धंसी थी और वह गिर पड़ा था। इस कारण वह तब फेरे नहीं ले सका था और उसे एक अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था, जहां ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरे सपने जैसा था, भूलना चाहता हूं : अमन
अमन उर्फ कर्मजीत का कहना है कि वह हादसा एक बुरे सपने जैसा था। वो उसे भूलना चाहता है। उसने बताया कि इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है। हालांकि इस बारे में उसे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। सिर में गोली धंसने के बावजूद मैं जिंदा बच गया, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

मैंने ठान लिया था शादी करूंगी तो सिर्फ अमन से : ममता
महाबीर कॉलोनी निवासी एवं एफसी कॉलेज की बीकॉम की छात्रा ममता ने बताया कि उसे हनुुमान जी, श्याम बाबा और पीर बाबा पर पूरा भरोसा था। लोगों की दुआएं हमारे काम आईं और अमन बच गए। काफी लोगों ने मेरे पिता से कहा था कि वे लड़की का रिश्ता दूसरी जगह कर दें, जरूरी नहीं कि अमन दिमागी तौर पर ठीक हो, लेकिन हमारे परिवार ने किसी की बात नहीं मानी। मैंने ठान लिया था कि शादी अमन से ही करूंगी। ममता ने बताया कि वारदात का पता चलने पर वह बेहोश हो गई थी और 30 घंटे बाद होश आया था।  

एक ऑपरेशन होना बाकी
यूं तो दूल्हा अमन उर्फ कर्मजीत स्वस्थ हो गया है, लेकिन उसका इलाज अभी जारी है। उसका एक और ऑपरेशन होना बाकी है। अमन के पिता महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि उसके सिर के जख्म वाले हिस्से की हड्डी निकाली गई है। जख्म पूरी तरह ठीक होने के बाद डॉक्टर उसका एक और ऑपरेशन कर हड्डी लगाएंगे।


गोली चलाने वाला गिरफ्त से दूर
दूल्हे अमन के जिस दोस्त की लापरवाही के कारण यह सब हुआ, पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के अनुसार सोनू इस वारदात के बाद सब्जीमंडी चौक के पास अपने चचेरे भाई रवि भूषण पर भी गोलियां चला चुका है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed