Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Markets to shine on Dhanteras... a shower of prosperity awaits

Hisar News: धनतेरस पर चमकेगा बाजार...बरकत की होगी बौछार

Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Markets to shine on Dhanteras... a shower of prosperity awaits
हिसार राजगुरु मार्केट में खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ ।
हिसार। धनतेरस पर हिसार के बाजार चमकने और कारोबार में बरकत की बौछार होने की उम्मीद है। दिवाली से ठीक पहले शुक्रवार को होने वाली खरीदारी के लिए शहर के बाजार सजकर तैयार हैं।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और बर्तन कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, ऑटो मार्केट, तलाकी गेट, पटेल नगर मार्केट, डीसी-एमसी कॉलोनी मार्केट और अर्बन एस्टेट के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कारोबारी विशेषज्ञों और व्यापार मंडलों के अनुमान के अनुसार, धनतेरस से दिवाली तक शहर में 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

नई गाड़ी खरीदने को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। शहर के कार और दोपहिया वाहन शोरूम में पहले से हुई बुकिंग की डिलीवरी शुक्रवार सुबह से शुरू होगी। ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार, धनतेरस से दिवाली तक हिसार में 1000 से 1200 कारों और अन्य गाड़ियों की बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं, सात हजार से अधिक दोपहिया वाहन बिक सकते हैं। ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देने के लिए शोरूम संचालकों ने अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में सराफा बाजार में भी अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। सराफा एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों के अनुसार, इस बार सोने-चांदी का कारोबार 100 करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है। सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पारंपरिक व हल्के आभूषणों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
रेडीमेड कपड़ों का 10 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
त्योहारी सीजन में नए कपड़ों की खरीदारी को लेकर युवाओं और परिवारों में उत्साह है। राजगुरु मार्केट और शहर के विभिन्न मॉल में रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। धनतेरस और दिवाली के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़ों के कारोबार का अनुमान है। एथनिक वियर, इंडो-वेस्टर्न परिधानों और बच्चों के डिजाइनर कपड़ों की मांग अधिक है। गांधी नगर और स्थानीय थोक बाजारों से मंगवाया गया नया कलेक्शन दुकानों में सजाया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और सजावटी सामान की भी मांग
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, डबल डोर फ्रिज और वॉशिंग मशीन की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। बर्तन बाजार में तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों के सेट सजाए गए हैं। वहीं, कुम्हारों के मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प, फ्लोटिंग कैंडल और सजावटी लाइटें भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि शुक्रवार तड़के शुभ मुहूर्त से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी और हर वर्ग के कारोबार में तेजी आएगी।
राजगुरु मार्केट में अब तक तैनात नहीं हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी
शहर की सबसे व्यस्त राजगुरु मार्केट में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर स्थिति चिंताजनक है। यहां अब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात नहीं की गई है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम या मार्केट एसोसिएशन की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से यह व्यवस्था होनी चाहिए, इसके लिए मांग का इंतजार नहीं करना चाहिए। दमकल की गाड़ी तैनात नहीं होने से दुकानदारों की चिंता बढ़ी हुई है।
तहबाजारी टीम के सामने महिला ने जोड़े हाथ
नगर निगम की टीम ने तेलियान पुल के पास सड़क पर दीये बेचने वालों को हटवा दिया। वहीं, राजगुरु मार्केट में तहबाजारी टीम ने जमीन पर सामान रखकर बेच रही महिलाओं को सामान हटाने के लिए कहा तो उनकी कर्मचारियों से बहस हो गई। इस दौरान एक महिला ने हाथ जोड़कर रोते हुए कहा, ''उठा लो सामान, मैं गाड़ी के आगे लेट जाऊंगी।'' इस पर कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने पांच जगह सामान लगा रखा है और बरामदा भी घेर रखा है। वे बरामदे में सामान बेच सकती हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। उच्चाधिकारियों ने महिलाओं को समझाने के निर्देश दिए।
धनतेरस पर कारोबार का अनुमान
कारोबार
अनुमानित बिक्री
ऑटोमोबाइल
100 से 110 करोड़ रुपये
सराफा
100 करोड़ रुपये
रेडीमेड व कपड़ा 10 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रॉनिक्स व होम अप्लायंसेज 15 से 20 करोड़ रुपये
बर्तन व सजावटी सामान
5 से 8 करोड़ रुपये
-----------------
इस बार शहर में एक हजार से अधिक गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। हमारे एक शोरूम से 120 गाड़ियों की डिलीवरी होगी। क्रेटा, वेन्यू और ओरा की मांग अधिक है। ग्राहकों को डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ रहा है।

- महावीर सिंह, सेल्स हेड, ओरियन हुंडई, हिसार।-----------------
धनतेरस और दिवाली पर बाइक की अच्छी बिक्री होने की संभावना है। हम 151 बाइक की डिलीवरी देंगे। ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग मॉडल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

- सुनील दहिया, संचालक, बजाज शोरूम।
-----------------
शहर में धनतेरस से दिवाली तक छह से सात हजार बाइक बिकने की उम्मीद है। ग्राहकों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह है। हम तीन दिनों में करीब तीन हजार बाइक की डिलीवरी देंगे।
- सीताराम, संचालक, हीरो शोरूम।
-----------------
सोने-चांदी के दाम बढ़ने का सराफा बाजार के कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार आभूषण बनवा रहे हैं।
- रामनिवास रोड़ा, प्रधान, स्वर्णकार संघ हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed