फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Market parking of Radhakrishna temple was cut 18 years ago in PLA, still raw

पीएलए में 18 साल पहले काटी गई थी राधाकृष्ण मंदिर वाली मार्केट की पार्किंग आज भी पड़ी कच्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Market parking of Radhakrishna temple was cut 18 years ago in PLA, still raw
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) शहर के पीएलए सेक्टर में 18 साल पहले श्री राधाकृष्ण मंदिर वाली मार्केट काटने के बाद उसे भूल गया। स्थिति यह है कि आज भी मार्केट की पार्किंग कच्ची पड़ी है। मार्केट एसोसिएशन बार-बार अधिकारियों से पार्किंग विकसित करने की गुहार लगा रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि श्री राधाकृष्ण मंदिर वाली मार्केट में 16 डबल स्टोरी शॉप (डीएसएस) और 24 क्योस्क हैं। एसोसिएशन के मुताबिक एचएसवीपी ने जहां भी कॉमर्शियल मार्केट काटी है, वहां पहले पार्किंग एरिया को विकसित किया जाता है लेकिन इस मार्केट की पार्किंग अभी तक कच्ची है। शहर के अन्य सेक्टरों में काटी गई कॉमर्शियल मार्केट में ऐसा ही है। शहर के सेक्टर 16-17 व सेक्टर 13 की कॉमर्शियल मार्केट में आज भी काफी दुकानें नहीं बनी हैं, जबकि इन मार्केट में पार्किंग पूरी तरह से पक्की बनाई हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि एचएसवीपी के इस नियम को देखते हुए ही लोगों ने इस श्री राधाकृष्ण मंदिर वाली मार्केट में जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

हम काफी समय से मार्केट की पार्किंग पक्की बनवाने की मांग कर रहे हैं। मगर अधिकारी हमारी सुनवाई ही नहीं कर रहे हैं। अधिकारी हमारे साथ ही ऐसा भेदभाव क्यों कर रहे हैं। - राधाकृष्ण नारंग, पदाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिकॉर्ड में देखना होगा कि इस मार्केट की पार्किंग पहले बनाई गई थी या नहीं। अगर पहले बनाई गई थी तो अब इसे बनवाने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है। अगर पहले नहीं बनाई गई है तो जल्द ही इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed