फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Marathon, Hisar Marathon, Marathon in Hisar, Hisar

हिसार मैराथन : रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 12 हजार के पार

Fri, 04 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 04 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Marathon, Hisar Marathon, Marathon in Hisar, Hisar
हिसार। हिसार मैराथन को लेकर बैठक लेते आईजी ओपी सिंह। - फोटो : bureau

हिसार मैराथन के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। हिसार जिले व आसपास के क्षेत्रों से 12 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इंपीरियल कॉलेज हिसार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हांसी, राजकीय कॉलेज आदमपुर, पॉलीटेक्निक कॉलेज आदमपुर के लगभग 1500 युवाओं ने मैराथन के लिए अपने कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनको रजिस्ट्रेशन के हिसाब से चेस्ट नंबर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र की ओर से डॉ. नरेंद्र यादव ने हिसार मैराथन को एतिहासिक बनाने के लिए युवा केंद्रों के अधिकारियों व स्वयं सेवकों से संपर्क किया है। उन्होंने एक हजार रजिस्ट्रेशन नंबर अपने केंद्र से जुड़े युवाओं के लिए बुक करवाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में संपर्क किया। भगत सिंह युवा क्लब आदमपुर हिसार ने 200 प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए संपर्क साधा। वहीं प्राणनाथ प्रणामी संस्था से एसएन तेवतीया ने मैराथन में प्रणामी शिक्षण संस्थान हिसार, आदमपुर से 2 हजार छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन/चेस्ट नंबर बुक करवाने के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन


विदेशियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विदेशों से भी मैराथन में भाग लेने के लिए धावकों ने फुल मैराथन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें कीनिया के धावक जाने मबोगो का रजिस्ट्रेशन चेस्ट नंबर 10126, टीटूस गीथू चेस्ट नंबर 10122, सीमीन कीपलागत चेस्ट नंबर 10120, महिला धावक रूथ मबोगो चेस्ट नंबर 10118, जोशुआ कीपकेमबो चेस्ट नंबर 10121 ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका व भारतवर्ष के अलग-अलग प्रांत महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश आदि जगहों से मैराथन के लिए धावक अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन ने दिया विशेष ऑफर
मैराथन पार्टनर होटल एसोसिएशन ने भी विदेशों व दूसरे राज्यों से आने वाले मैराथन धावकों के लिए विशेष ऑफर दिया है। उन्होंने मैराथन में भाग लेने के लिए आने वाले धावकों के लिए अपने होटल में रुकने के लिए 50 प्रतिशत का डिस्काउंट देने की घोषणा की है।


कार्य योजना की तैयार
भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन व हिसार में पहली बार हो रही मैराथन को देखते हुए आईजी ओपी सिंह ने सभी थाना प्रबंधक, सभी नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक हिसार अश्विन शैणवी के साथ बैठक कर हिसार मैराथन की कार्य योजना तैयार की। उन्होंने मैराथन के दौरान कानून व्यवस्था, पार्किंग, रूट ड्यूटी, लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए। सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, विजय पाल, बाली सिंह के अलावा जीजेयू से निदेशक खेल किशोर कुमार, एचएयू से डीएसडब्ल्यू डॉ. नांदल, डॉ. रामकुमार यादव, आईटी इंजीनियर विनय शर्मा व सभी प्रबंधक थाना हिसार व पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed