फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Many trains including Hisar-Ludhiana will remain canceled for three days from today

Hisar News: हिसार-लुधियाना सहित कई ट्रेनें आज से तीन दिन तक रहेंगी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Hisar-Ludhiana will remain canceled for three days from today
हिसार। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी 27 से 29 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04572, धुरी-सिरसा 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04576 लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04744, लुधियाना-चूरू, ट्रेन संख्या 04745, चूरू-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14653, हिसार-अमृतसर 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन में 1 मई से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

हिसार। रेलवे द्वारा यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के डिब्बों में बढ़ोतरी की हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार में हिसार से 1 मई से 29 मई तक तथा कोयम्बटूर से 4 मई से 1 जून तक 1 सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से 1 मई से 30 मई तक तथा अमृतसर से 2 मई से 31 मई तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। टे्रन संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से 1 मई से 30 मई तक तथा अमृतसर से 2 मई से 31 मई तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट में 2 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।ट्रेन संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस में दिल्ली से 1 मई से 31 मई तक एवं बठिंडा से 2 मई से 1 जून तक 3 साधारण श्रेणी व 1 थर्ड एसी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed