फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manure was being sent to Rajasthan without bill, holding 130 bags from two vehicles

बिना बिल के राजस्थान भेजा जा रहा था खाद, दो गाड़ियों से 130 बैग पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Manure was being sent to Rajasthan without bill, holding 130 bags from two vehicles
हिसार। प्रदेश में डीएपी खाद की कमी के साथ कालाबाजारी शुरू हो गई है। जहां एक ओर किसानों को खाद के लिए कई घंटे कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं, हिसार की नई अनाजमंडी से राजस्थान के लिए डीएपी खाद भेजी जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार रात करीब 10 बजे अनाजमंडी चौकी पुलिस ने सेक्टर-33 के पास नाका लगाकर दो पिकअप गाड़ियों से 130 बैग डीएपी खाद बरामद की। पुलिस ने गुण नियंत्रण निरीक्षक की शिकायत पर दोनों गाड़ी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुण नियंत्रण निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे राजस्थान के चुरू निवासी देवीलाल और चुरू निवासी राजूराम राजस्थान नंबर की गाड़ियों में हिसार अनाज मंडी से डीएपी खाद लेकर जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में 65-65 बैग खाद लोड की गई थी। आरोप है कि यह खाद बिना किसी परमिशन या बिना किसी बिल के ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed