फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mansoon, mansoon in hisar, today will be rain, Hisar

...तो आज भिगो सकते हैं बदरा

Thu, 30 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 30 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mansoon, mansoon in hisar, today will be rain, Hisar
पसीने से लथपथ लोगों को आज भिगो सकते बदरा - फोटो : bureau

 उमस भरी भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर बरसात होने की उम्मीद है। इधर, बरसात की उम्मीद के बीच लोगों को उमस भरी तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने के बीच उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन हो या रात उमस जमकर लोगों का पसीना निकाल रही है। हाल यह है कि कूलर, पंखों से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


दोपहर में तपन के बीच गर्म हवा के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। मौसम में आद्रर्ता अधिक होने के कारण दिन भर चिपचिपा मौसम रहा। बरसात होने तक ऐसा ही मौसम रहने का अंदाजा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा के साथ बरसेंगे बदरा
मानसून एक्सप्रेस शुक्रवार से हरियाणा में पहुंचेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह पर बरसात की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक लगातार बरसात होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एक से तीन जुलाई के बीच मानसून सक्रिय हो जाएगा।

अच्छी बरसात की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार मानसून में इस बार भरपूर बरसात होने का अनुमान है। जिसमें करीब 450 एमएम तक बरसात होने की संभावना है। इस बार तापमान ने कई रिकॉर्ड बनाए। सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के बाद मौसम विभाग ने इस बार भरपूर बरसात का आंकलन किया है।


मई तथा जून महीने में अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई। अब मानसून के तीन महीने जुलाई-अगस्त, सितंबर में करीब 300 एमएम तक बरसात की उम्मीद है। सामान्य तौर पर मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed