फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mangalmukhi to protest against Transgender Bill in Delhi on April 6

Hisar News: ट्रांसजेंडर बिल के विरोध में मंगलमुखी छह अप्रैल को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mangalmukhi to protest against Transgender Bill in Delhi on April 6
हिसार में प्रेसवार्ता करतीं किन्नर शोभा और अन्य।
हिसार। अग्रसेन भवन में 27 मार्च से 6 अप्रैल तक अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर से मंगलमुखी समुदाय के लोग भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में किन्नर चांदनी जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन कानून जल्दबाजी में पास किया गया है जिसे वे पूरी तरह से खारिज करते हैं।
विज्ञापन


इस कानून के विरोध में मंगलमुखी समुदाय ने 6 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन की योजना बनाई है। शोभा नेहरू व चांदनी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बिल रातोंरात लाया गया और यह ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है। इस विरोध प्रदर्शन में जेएनयू छात्र संघ और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन जैसे छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड की पहली टीवी फेस रहीं ज्वालापुर हरिद्वार से आईं मोनिका ने कहा कि वे भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी। विभिन्न राज्यों से मंगलमुखी समुदाय के लगभग 1,300 लोग दिल्ली पहुंचेंगे और वहां शांतिपूर्ण धरना देंगे। इसके अलावा इस सम्मेलन में 30 मार्च को चाक पूजन किया गया था। अब 3 अप्रैल को मोतीबाजार स्थित हनुमान मंदिर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और फूल एवं पत्तियों से पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed