फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mandeep jagad Engaged with Lf. Payal

बॉक्सर मनदीप जांगड़ा ने लेफ्टिनेंट पायल को पहनाई अंगूठी

Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mandeep jagad Engaged with Lf. Payal
Mandeep with payal

अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनदीप जांगड़ा की रिंग सेरेमनी शुक्रवार को राजस्थान के बीकानेर में लालगढ़ किला स्थित हैरिटेज होटल में हुई। मनदीप और उनकी मंगेतर आर्मी लेफ्टिनेंट पायल ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर रस्म पूरी की।

विज्ञापन

सेक्टर 15 निवासी इंटरनेशनल बॉक्सर मनदीप जांगड़ा की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में मनदीप के परिजनों के अलावा उनके गुरु बॉक्सर अखिल कुमार भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मनदीप जांगड़ा के आस्ट्रेलिया से आए कुछ दोस्त भी शरीक हुए। मनदीप का परिवार शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे बीकानेर के लालगढ़ पैलेस में पहुंचा। दोपहर को गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। रीति रिवाज के अनुसार मनदीप के परिवार के लोगों ने पायल को शगुन दिया। रस्म के तौर पर सुहाग की निशानी का सामान सिंदूर सहित अन्य सामान उपहार के तौर पर दिए। महिलाओं ने संगीत भी गाया। शाम करीब 8 बजे बाद रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम शुरू हुआ। मनदीप की मंगेतर पायल आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट सेलेक्ट हुई हैं। फिलहाल उनकी चेन्नई में ट्रेनिंग चल रही है। पायल का परिवार राजस्थान के जयपुर में रहता है। लड़की के नाना बीकानेर स्थित हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों शादी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 2013 में एशियन चैंपियनशिप में मेडल हासिल करने के बाद मनदीप ने कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग में 2014 में मेडल हासिल किया था। 2015 में केंद्र सरकार की ओर से मनदीप को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया गया था। मनदीप ने ओलंपियन अखिल कुमार से बॉक्सिंग के गुर सीखे थे। अखिल कुमार ने मनदीप जांगड़ा को कारतूस नाम दिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed