फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man sentenced to 5 years for firing on CIA team

सीआईए टीम पर फायरिंग करने के दोषी को सुनाई 5 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 5 years for firing on CIA team
हिसार। अदालत ने हांसी में सिसाय मार्ग पर सीआईए टीम पर फायरिंग करने के मामले में दोषी नारनौंद वासी सोनू उर्फ जगदीप को 5 साल की सजा सुनाई है। एडीजे विवेक सिंगल की अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने वीरवार को आरोपी को दोषी करार दिया था। इस संबंध में 10 दिसंबर 2018 को सदर थाना हांसी में सीआईए इंस्पेक्टर कप्तान सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार सीआईए के इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने बताया था रात्रि गश्त के दौरान सिसाय मार्ग पर गगनखेड़ी के पास मौजूद था। उस दौरान सूचना मिली थी कि पावर हाउस के नजदीक कोठरी में इनामी बदमाश सोनू उर्फ जगदीप है और वारदात की फिराक में है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने गोली चला दी, जो सरकारी गाड़ी की खिड़की पर लगी। इसके बाद बचाव में अपनी सर्विस पिस्तौल निकालकर फायर करके बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन उसने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। इस दौरान एक गोली उसके पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed