फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man injured in kidnapping and assault dies during treatment, police adds section of murder

Hisar News: अपहरण कर मारपीट से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Man injured in kidnapping and assault dies during treatment, police adds section of murder
बास। बास बादशाहपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति बजरंग का अपहरण कर मकान के अंदर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। उसकी गंभीर हालत होने के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बास पुलिस ने शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में हत्या की धारा को जोड़ दिया है। वहीं मामले में शनिवार को बास पुलिस ने आरोपी राममेहर, राममेहर की पत्नी सोनू व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत में पेश कर महिला को जेल भेज दिया और राममेहर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। लड़ाई-झगड़े के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 40 वर्षीय बजरंग ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था और अब पिछले 3/4 महीने से घर पर ही रह रहा था। 26 नवंबर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात करीब 11 बजे उसका भाई राममेहर, भाभी सोनू देवी, सुनील, सुरज, कृष्ण ने उसके घर पर जाकर उसकी पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद रात करीब 12 बजे जब बजरंग गांव में पहुंचा तो राममेहर, सोनू देवी, सुनील, सुरज, कृष्ण ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसको घसीट कर गली से राममेहर के मकान में ले गए थे। सभी आरोपियों ने मिलकर उसके सिर पर डंडों से वार कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर छोड़ कर चले गए थे। बजरंग को उसके परिजन इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया था। लेकिन उसकी हालत में सुधार होने के चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां पर शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बास पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में बोर्ड द्वारा उसके सब का पोस्टमार्टम करवाया गया।

------------------------------------------------------
अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पहले मृतक बजरंग के बयान पर लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज किया गया था लेकिन लेकिन अब मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। मामले से जुड़े एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मनदीप सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed