{"_id":"65ccfd81bb360cc33c0258b6","slug":"man-attacked-with-knife-hit-on-head-with-brick-hisar-news-c-21-hsr1020-321407-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: व्यक्ति पर चाकू से किया हमला, सिर में मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: व्यक्ति पर चाकू से किया हमला, सिर में मारी ईंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैमरी मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने एक व्यक्ति पर बाप-बेटों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने वालों ने सिर पर ईंट भी मारी। जख्मी हालत में कैमरी मार्ग निवासी सुरेश कुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शास्त्री नगर के कुलवंत और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
बयान में कैमरी मार्ग निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कैमरी मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने खड़ा था। इसी दौरान सामने के होटल से निकल कर शास्त्री नगर निवासी कुलवंत बाहर आया। आते ही उसने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब विरोध किया तो झगड़ा करना शुरू कर दिया और फोन कर अपने दोनों बेटो को बुला लिया। कुलवंत के बेटे संदीप ने आते ही चाकू से वार कर दिया। उसके बाद तीनों ने सड़क पर गिरा कर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन जख्मी हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।