फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Make a list of government departments and big defaulters and collect property tax: Mayor

सरकारी विभागों व बड़े बकायदारों की सूची बनाकर प्रॉपर्टी टैक्स की करें वसूली : मेयर

Wed, 19 Feb 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Make a list of government departments and big defaulters and collect property tax: Mayor
अधिकारियों के साथ बैठक करते मेयर गौतम सरदाना। - फोटो : Hisar
नगर निगम में मेयर गौतम सरदाना ने मंगलवार को फाइनेंस, कांट्रेक्ट एवं परचेज कमेटी की बैठक ली। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल, अधीक्षक अभियंता रामजीलाल, डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने अधिकारियों के साथ बैठक में नगर निगम की आय और व्यय को लेकर चर्चा की। प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने निर्देश दिए कि साल 2018-19 के बड़े बकायेदारों व सरकारी विभागों की सूची प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधिकारी तैयार करें, जिससे बिना कोई देरी किए इनसे प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा सके। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सरकारी विभागों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने को लेकर विशेष रूप से आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स शाखा को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 31 मार्च तक हमारा प्रयास अधिक से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने पर होना चाहिए, जिससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी हो सके। बैठक में सीनियर अकाउंट ऑफिसर यज्ञदत शर्मा, एसओ विक्रम सिंह, एसओ बलजीत शर्मा, पार्षद अनिल जैन, पार्षद जयवीर गुज्जर, पार्षद मनोहर लाल, एमई सुरेश गोयल, सुरेंद्र शर्मा, श्रीभगवान, सेनेट्री सुपरवाइजर राहुल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम व नगर सुधार मंडल की दुकानों की सूची मांगी
बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि नगर निगम और नगर सुधार मंडल की दुकानों की सूची तैयार की जाए। नई और पुरानी दुकानों की सूची अलग तैयार की होनी चाहिए, जिससे सरकार की सालों पुरानी दुकानों को लेकर बनाई पॉलिसी को लागू किया जा सके।
विज्ञापन

जेसी बोली, यूजर चार्जिज की वसूली पर भी ध्यान दो
नगर निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल ने यूजर चार्जिज वसूलने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में शहर के कुछ ही एरिया के लोग यूजर चार्ज दे रहे हैं। हमारे प्रयास होने चाहिए कि सभी शहरवासी यूजर चार्जिज दे। डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सुविधा देने के साथ यूजर चार्जिज वसूलना भी जरूरी है। इसलिए स्पेशल पर्चियां छपवाई जाएं और सफाई दरोगा की उनकी एरिया अनुसार यूजर चार्जिज वसूलने के लिए ड्यूटी लगाई जाए। इससे नगर निगम को लाखों रुपये की मासिक आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed