फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mainpal death case: SDO and JE reinstated, adamant on demanding cancellation of union office order

मेनपाल मौत प्रकरण: एसडीओ और जेई को किया बहाल, यूनियन ऑफिस ऑडर रद्द करवाने की मांग पर अड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mainpal death case: SDO and JE reinstated, adamant on demanding cancellation of union office order
हांसी। मेनपाल मौत प्रकरण में एसडीओ व जेई को सस्पेंड करने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। निलंबन के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन प्रधान राजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि यूनियन के दबाव में निलंबित एसडीओ रणबीर सिंह व जेई राज सिंह यादव को बहाल कर दिया, लेकिन यूनियन ऑफिस आर्डर रद्द करवाने की मांग निगम मैनेजमेंट से कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा, यूनिट मुख्य सलाहकार विनोद दूहन ने कहा कि 15 नवंबर को नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटिंग ठीक करते समय नगरपालिका के कर्मचारी मेनपाल की करंट लगने से मौत हो गई थी। यूनियन के प्रतिनिधियों ने अधीक्षक अभियंता हिसार से इस मामले में मांग की। उन्होंने कहा कि निगम में कर्मचारियों के पास लोडिंग, अनलोडिंग के लिए तीन साल से निगम के पास कोई वाहन नहीं है और न ही औजार है। उन्होंने कहा कि यूनियन के दबाव में निलंबित एसडीओ रणबीर सिंह व जेई राज सिंह यादव को बहाल कर दिया, लेकिन यूनियन ऑफिस आर्डर रद्द करवाने की मांग निगम मैनेजमेंट से कर रही है। मंच संचालन सचिव राजेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed