फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Main supplier of 114 kg 910 g of smuggled cannabis arrested.

Hisar News: 114 किलो 910 ग्राम गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Main supplier of 114 kg 910 g of smuggled cannabis arrested.
हिसार। 114 किलो 910 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में सीआईए मिल गेट ने मुख्य सप्लायर जींद निवासी कुलवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि टीम ने एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक जीप को रोककर तलाशी ली थी। जीप की डिग्गी से 21 पैकेटों में 114 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल जीप को भी कब्जे में लिया था। इस मामले में हांसी जिले के गांव मेहंदा गढ़ी निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में रिंकू ने मुख्य सप्लायर कुलवीर का नाम बताया। इसके आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आंबेडकर बस्ती से 20.84 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिसार। सीआईए ने आंबेडकर बस्ती क्षेत्र से बस्ती निवासी रंजीत उर्फ लला को 20 ग्राम 84 मिलीग्राम (20.84 ग्राम) हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सीआईए के जांच अधिकारी करण ने बताया कि टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रंजीत उर्फ लला नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed