फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahavir Stadium is full of water, Agniveer is preparing to run on the streets

महावीर स्टेडियम पानी से लबालब, सड़कों पर दौड़ लगा तैयारी कर रहे अग्निवीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Stadium is full of water, Agniveer is preparing to run on the streets
बालसमंद रोड पर तैयारी करते युवा। - फोटो : Hisar
हिसार। महाबीर स्टेडियम बारिश के पानी से लबालब है। अभी पानी निकलने में तीन दिन का समय और लगेगा। मगर अग्निवीरों ने अपना हौसला नहीं तोड़ा है। स्टेडियम में पानी भरा तो अग्निवीरों ने सड़कों पर तैयारी करनी शुरू कर दी है। मगर सड़क पर दौड़ लगाना उनके लिए हादसे का कारण बन सकता है। रोजाना सैकड़ों युवा सड़कों पर तैयारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं को तैयारी करवा रहे कोच प्रवीण ने बताया कि 12 अगस्त से सेना में अग्निवीर की भर्ती शुरू हो रही है। युवा फिलहाल बालसमंद रोड पर दौड़ लगाकर तैयारी कर रहे हैं। युवा राकेश, दीपू, अजय, रीतिक ने बताया कि उनके पास अब समय कम बचा हुआ है। स्टेडियम से पानी कब निकलेगा इसका कोई अता पता नहीं है। ऐसे में खेल विभाग की लापरवाही के कारण आज उन्हें सड़कों पर प्रैक्टिस करनी पड़ रही है। युवाओं ने बताया कि स्टेडियम से पानी निकलाने की मांग को लेकर तहसीलदार हरकेश गुप्ता को भी ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि दो घंटे में पानी निकल जाएगा। मगर अभी तक पानी नहीं निकाला गया है। हम अपनी तैयारी सड़कों पर जारी रखेंगे। वहीं काफी युवा गलियों में भी प्रैक्टिस करते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार से स्टेडियम से पानी निकालना शुरू कर दिया है। अभी पानी निकालने में तीन दिन का समय और लगेगा। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारी लगे हुए हैं।
- विजय, जेई, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed