फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahapdhav farmers in five districts of the sixth day

एसडीएम बोले- धरना उठा लो, मांगें सरकार तक पहुंचा देंगे, किसान बोले-पहले मांगें पूरी करो

Wed, 17 Feb 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mahapdhav farmers in five districts of the sixth day

खराब हुई फसलों के मुआवजे, लावारिस पशुओं पर रोक लगवाने, किसानों-मजदूरों की अन्य मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर मंगलवार को छठे दिन भी पांच जिलों के किसानों का महापड़ाव जारी रहा।

विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया। किसानों ने साफ कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसानों की सर्वसम्मति से किसान सभा के राज्य महासचिव हरपाल सिंह पूर्व विधायक के नेतृत्व में राज्य सह सचिव दयानंद पूनिया, राज्य कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, खेत मजदूर यूनियन के राज्य नेता विनोद सुलचानी एसडीएम अशोक बंसल से मिले।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि आप की मांग सरकार को भेज देंगे। आप धरना समाप्त कर दें। किसान नेताओं ने दो टूक जवाब दिया कि तब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 फरवरी को घेरा डालों के कार्यक्रम की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी। किसानों की टीमें राजकुमार शेखपुरिया, मनफूल ढाका, फूलसिंह श्योकंद, बलवान बागड़ी जिला पार्षद व कै. प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में क्रमश: सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी व हिसार में गांव-गांव जाकर प्रचार कर रही है। पड़ाव पर किसान सभा राज्यध्यक्ष मा. शेरसिंह, सुरेश कुमार पूर्व सरपंच, रतन फरीदपुर ब्लॉक समिति सदस्य, रणधीर बामल, मा. मोलड़ सिंह जिला उपप्रधान,  सालीगराम, जंगबीर ढांडा, आदि उपस्थित थे।


तंवर नहीं आ सके, कांग्रेस की लोकल टीम पहुंची
किसान महापड़ाव पर कांग्रेस पार्टी की ओर से सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र गंगवा कुड़ाराम नंबरदार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम धरने पहुंची। किसानों की मांग जानने के बाद धरने व पड़ाव को समर्थन दिया। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को मंगलवार को आना था, लेकिन रास्ते बंद होने के चलते अशोक तंवर नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed