फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   LUVAS vice chancelor dr. gurdiyal singh service extend

लुवास के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह को मिला सेवा विस्तार

Sun, 28 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
LUVAS vice chancelor dr. gurdiyal singh service extend
कुलपति डॉ. अगुरदियाल सिंह। - फोटो : Hisar
हिसार। लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह को दूसरा कार्यकाल मिला है। 27 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त होने के चंद घंटे पहले उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से सेवा विस्तार का संदेश मिला। हालांकि बोर्ड की बैठक अगले हफ्ते होगी।
विज्ञापन

उनकी दोबारा नियुक्ति पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी। विश्वविद्यालय की टीचिंग एसोसिएशन (लुवास्टा) ने कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह के सेवा विस्तार पर राज्य सरकार का आभार जताया। लुवास्टा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने बताया कि शनिवार को राज्य सरकार द्वारा कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह के सेवा विस्तार के मौखिक आदेश दिए जा चुके हैं और आगामी बोर्ड की बैठक में इस पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय उनके नेतृत्व में और अधिक ऊंचाई हासिल करेगा।
विज्ञापन

जहां पढ़ाई की वहीं डीन और फिर कुलपति बने
डॉ. गुरदियाल सिंह ने बैचलर इन वेटरनेरी साइंस, मास्टर इन वेटरनेरी साइंस और पीएचडी की डिग्री प्रदेश के पहले वेटरनेरी कॉलेज से हासिल की थी। यह कॉलेज तब चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का हिस्सा था। 2010 में वेटरनेरी कॉलेज को अलग कर विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया। डॉ. गुरदियाल जिस वेटरनेरी कॉलेज में पढ़े, उसी में एसोसिएट डीन और फिर उसके डीन बने। मार्च 2017 में वे लुवास के कुलपति बने। 27 मार्च 2021 को उनका कार्यकाल खत्म होने से चंद घंटे पहले उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed