{"_id":"58c2fd4f4f1c1bc770dc4756","slug":"luvas-hisra-luvas-board-of-managemet-meeting-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुवास कुलपति के चयन की बैठक स्थगित, अब 22 या 23 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुवास कुलपति के चयन की बैठक स्थगित, अब 22 या 23 को होगी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
लुवास
- फोटो : demo
लुवास के नए कुलपति के लिए चंडीगढ़ में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की कुछ मिनट हुई मीटिंग के बाद अब चयन के लिए नई तारीख का एलान कर दिया गया है। अब यह मीटिंग 22 या 23 मार्च को होगी। बड़ी बात यह रही कि इस मीटिंग की अध्यक्षता कुलपति की बजाए चीफ सेक्रेटरी डीएस ढेसी ने की। शुक्रवार को हुई यह मीटिंग करीब डेढ़ घंटा लेट शुरू हुई थी।
जो कुछ ही मिनट चली। वहीं लुवास के कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत शर्मा और रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप बामल ने एसीएस रजनी शेखरी सिब्बल से अलग-अलग मुलाकात की। इससे पहले कुलपति ने चीफ सेक्रेटरी डीएस ढेसी से भी कुछ देर तक मुलाकात की। वहीं आशंका जताई जा रही है कि सरकार ने कुलपति से इस्तीफे की मांग कर डाली थी, लेकिन कुलपति ने इससे इंकार कर दिया था।

सरकार ने 2 मार्च को नया कुलपति चुनने के लिए बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंग 10 मार्च को निर्धारित की थी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई थी। कई लोग कुलपति के पद पर काबिज होने के लिए भागदौड़ कर रहे थे। इस मीटिंग में बोर्ड के छह स्थायी सदस्यों को ही शामिल होना था। लेकिन मीटिंग से ठीक एक दिन पहले वीरवार को कुलपति के भी इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लेने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार को कुछ देर हुई मीटिंग में भी कुलपति हिस्सा नहीं ले पाए। इससे पहले उन्हें एसीएस रजनी शेखरी सिब्बल से मिलने के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन