लुवास में डॉ. मीनाक्षी को पद से हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुवास विश्वविद्यालय के एनिमल बायोटेक्नोलॉजी विभाग में एचओडी डॉ. मीनाक्षी गया प्रसाद को अपने पद से हटा दिया गया है, जिसके बाद एक बार फिर विवि में माहौल गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि विवि के दो प्रोफेसर ने विवि में भ्रष्टाचार किया हुआ है। ये प्रोफेसर्स अपने को फंसता देख कुलपति से मनमानी कार्यवाही करवा रहे हैं। लुवास्ता प्रधान डॉ. जगवीर रावत ने भी मामले को लेकर कुलपति पर निशाना साधा। बता दें कि डॉ. मीनाक्षी एनिमल बायोटेक्नोलॉजी विभाग में वैज्ञानिक हैं। वह लुवास की अकेली ऐसी वैैज्ञानिक हैं जिसे नेशनल अकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस एवं नेशनल अकेडमी ऑफ वेटरिनरी साइंस का सम्मान मिला हुआ है। शुक्रवार शाम उन्हें विभाग के एचओडी पद से अचानक हटा दिया गया।
लुवास में नहीं रुक रहा घमासान
लुवास में 10 अगस्त से जमीन मामले से शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीनी विवाद के बाद विवि में कई विवाद सामने आ चुके हैं। लुवास्ता के दो फाड़ होने के बाद प्रधान और कुलपति में भी खींच गई थी, जिसके बाद लुवास्ता प्रधान डॉ. रावत ने कई मामले उजागर किए थे। अब डॉ. मीनाक्षी को हटाने के बाद डॉ. रावत एक फिर आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।