फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Luvas hisar, Milk kit, Hisar

किट बताएगी दूध देसी का या विदेशी गाय का

Mon, 08 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 08 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Luvas hisar, Milk kit, Hisar
दुग्ध उत्पादन की आर्थिकी - फोटो : अमर उजाला

 विलायती गाय के ए 1 और देसी गाय के ए 2 दूध के बीच फर्क पता करने के लिए लुवास एक किट तैयार कर रहा है। इससे लोग घरों में बैठकर ही पता लगा सकेंगे कि दूध देसी गाय का है या विलायती गाय का। इस तकनीक को विकसित करने के पीछे लुवास का मकसद देसी गाय का संवर्द्धन व संरक्षण करना है। लुवास वैज्ञानिकों की मानें तो किट बनाने के साथ ही कुछ अन्य तथ्य भी रिसर्च में निकलकर सामने आएंगे, जिससे देसी गाय के दूध की वैल्यू और गाय की उपयोगिता बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

लुवास के वैज्ञानिकों के मुताबिक लोग ए 1 और ए 2 दूध के बारे में तो जानते हैं, लेकिन इसका पता लगाने के लिए कोई बेहतर तकनीक नहीं है। इसलिए लोग देसी और विलायती गाय के दूध में फर्क पता नहीं कर सकते। लेकिन अब लुवास इसका पता लगाने के लिए एक किट तैयार कर रहा है। लुवास के अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंद्र शर्मा के ने बताया कि लुवास के पास वो तकनीक तो है जिससे पशु का पता लगाया जा सकता है कि वह ए 1 गुणों वाला दूध देता है या ए 2 दूध। लेकिन ए 1 और ए 2 दूध को जांचने के लिए कोई तकनीक नहीं है। लुवास इसी तकनीक को विकसित करने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन


एक एमिनो एसिड का होता फर्क
डॉ. शर्मा के अनुसार ए 1 और ए 2 दूध में बहुत कम फर्क होता है। इसका केमिकली तौर पर पता नहीं लगाया जा सकता। दोनों दूध में केवल एक एमिनो एसिड का ही फर्क होता है। लेकिन यह फर्क ही दूध में एक तरह से औषधि का काम करता है। दोनों तरह के दूध का स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग गुण हैं। देश विदेश में हुए विभिन्न शोधों से यह सामने आया है कि देसी गाय का ए 2 दूध कई रोगों का रामबाण इलाज है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार देसी गाय का ए 2 दूध पीने से हार्ट अटैक और डायबिटीज की बीमारी की संभावना कम रहती है। दूध की इन सब विशेषताओं को देखते हुए ही लुवास के वैज्ञानिकों ने दूध की पहचान करने वाली किट पर रिसर्च शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम ए 1 और ए 2 दूध में फर्क बताने वाली किट पर काम रहे हैं। इससे पहले हमारे पास पशुओं को जांचने की तकनीक है, जिससे पता लगाया जा सकता है कि पशु ए 1 दूध देता है ए 2 दूध। किट को लेकर रिसर्च चल रही है। जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
- डॉ. रवींद्र शर्मा, अनुसंधान निदेशक, लुवास, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed