{"_id":"68867ea78b8b38a1d50f7640","slug":"lords-swing-festival-started-in-tirupati-dham-with-sankirtan-hisar-news-c-21-hsr1005-675823-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संकीर्तन के साथ तिरुपति धाम में शुरू हुआ भगवान का झूला उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संकीर्तन के साथ तिरुपति धाम में शुरू हुआ भगवान का झूला उत्सव
विज्ञापन
हिसार। श्री तिरुपति बालाजी धाम में संकीर्तन के साथ रविवार को भगवान का झूला उत्सव शुरू हुआ। 9 अगस्त तक चलने वाले इस झूला उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरुपति धाम के जगमोहन प्रांगण में झूले का भव्य शृंगार करके पूरे विधि विधान से भगवान वेंकटेश के विग्रह को झूले पर शोभायमान किया गया। पूजा अर्चना के बाद माता के विग्रह को भी साथ विराजमान किया गया। इस दौरान भजन रस प्रवाहक भैया दिव्य दास और मंडली ने संकीर्तन करके भगवान की आराधना की गई। इसके साथ ही अर्चकों द्वारा मंत्रोच्चारण करते हुए झूला झुलाने की रस्म को शुरू किया गया।
भक्त जय श्रीमन्ननारायण, जय गोविंदा, जय भगवान वेंकटेश व जय तिरुपति बालाजी के उद्घोष करते रहे। झूला उत्सव के लिए पूरे तिरुपति धाम को रंग-बिरंगी लड़ियों से सुसज्जित किया गया। इतना ही नहीं धाम के हरे-भरे उद्यान क्षेत्र में झूले भी लगाए गए। इन झूलों पर बच्चों व महिलाओं ने झूलते हुए खूब आनंद उठाया। झूला उत्सव के शुभारंभ पर संकीर्तन के दौरान भजन रस प्रवाहक भैया दिव्य दास ने भजनों से समा बांध दिया।