Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loot case: Police picked up mobile dump, five teams engaged in search of miscreants

लूट मामला : पुलिस ने उठाए मोबाइल डंप, बदमाशों की तलाश में जुटी पांच टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Loot case: Police picked up mobile dump, five teams engaged in search of miscreants
हिसार। फल व्यापारी से 4.25 लाख रुपये लूटने के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। इसके अलावा एरिया की दूसरी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मोबाइल डंप उठाए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया है। वहीं, व्यापारियों ने सब्जी मंडी में बैठक कर घटना पर रोष जताया। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि फल व्यापारी अशोक कुमार पर जानलेवा हमला करके लूटपाट करने के आरोपी अब भी फरार हैं। दो दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी कड़ा निर्णय लेंगे। बैठक में सब्जी मंडी प्रधान सुरेश जुनेजा, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन महासचिव अजय सैनी, संरक्षक मोहन सैनी, अनाज मंडी स्कूल प्रधान संजय गोयल, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, प्रवक्ता कृष्ण सैनी, प्रमुख समाजसेवी सुभाष कुमार, मखनलाल सैनी, प्रीतम सैनी, अशोक बवेजा, मुकेश वधवा, सुनील बजाज आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि वीरवार दोपहर करीब एक बजे व्यापारी अशोक कुमार के सिर पर हमला कर लुटेरे 4.25 लाख रुपये ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed