{"_id":"60c3b7ce8ebc3eac6371cf21","slug":"loot-arrest-hisar-news-rtk612579986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख की लूट के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ में 35 वारदात की कबूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख की लूट के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ में 35 वारदात की कबूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला (हिसार)। शहर के टोहाना मार्ग पर 20 मार्च को गांव बधावड़ निवासी से हुई सवा लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस की सीआईए टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पकडे़ गए आरोपियों से चोरी, लूट और ठगी की 35 वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान जिला रोहतक की इंदिरा कॉलोनी निवासी नरेंद्र, विजय और धर्मेंद्र उर्फ काला के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
बता दें कि 20 मार्च की सुबह किसान गांव बधावड़ निवासी रोशन जब अनाज मंडी से सवा लाख रुपये लेकर पैदल ही दौलतपुर मार्ग की तरफ चल पड़ा। यह राशि उसने एक भैंस की एवज में दौलतपुर के किसी व्यक्ति को देनी थी। तब स्कूटी सवार रोशन से सवा लाख रुपये छीनकर फरार हो गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
ये वारदात कुबूलीं
- 2 जून को आरोपियों ने गोहाना में एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर उसका सोने का कड़ा हड़पा।
- 2 फरवरी को पानीपत के मॉडल टाउन में एक वृद्ध महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने की बाली और एक सोने का लॉकेट चुराया।
- 17 मार्च को पानीपत के कवि रोड पर एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी सोने की अंगुठियां चुराई।
- 4 माह पहले रेवाड़ी में एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति की जेब से 25 हजार रुपये निकाले।
- करीब 10 दिन पहले रोहतक रोड पर पानीपत पुल के नीचे से एक व्यक्ति की जेब से 25 हजार निकाले।
- करीब डेढ़ माह पहले जींद के पटियाला चौक से एक व्यक्ति की जेब से 18 हजार रुपए निकाले।
- करीब 2 माह पहले खरखौदा के बस अड्डा से एक व्यक्ति की जेब से 10 हजार रुपये निकाले।
- 1 जून को हांसी में सिसाय पुल के पास से एक व्यक्ति को बहला-फुसलाकर सोने की अंगूठी छीनी।
- करीबन 3-4 माह पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये निकाले।
- करीब 5 माह पहले दिल्ली में नरेला सब्जी मंडी से एक व्यक्ति की जेब से 7 हजार रुपये निकाले।
- करीब 5 माह पहले भिवानी बस अड्डा से एक व्यक्ति की जेब से 15 हजार रुपये निकाले।
- 4 जून को बस स्टैंड बहादुरगढ़ से एक व्यक्ति की जेब से 4 हजार निकाले।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से इनके अलावा अन्य वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी