{"_id":"5866af3c4f1c1b7675eee319","slug":"loded-whical-hisar-auto-dipper-protest-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे ट्रक ट्रांसपोर्टर्स, लगाया जाम, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे ट्रक ट्रांसपोर्टर्स, लगाया जाम, राहगीर हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूटने से पहले ही दबोचा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोडिंग वाहनों पर ऑटो डिपर लगाने के सरकार के निर्णय के खिलाफ ट्रक ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को करीब पौना घंटा सवा एक बजे से दो बजे तक सिविल अस्पताल के पास क्लॉथ मार्केट चौक पर रास्ता जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया और ट्रांसपोर्टरों ने मिनी सेक्रेट्रिएट में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जाम के दौरान जाम स्थल पर तीनों मार्गों पर वाहनों की लाइनें लग गईं और सवारियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों ने शुक्रवार को सवा एक बजे बस स्टैंड और सिविल अस्पताल के बीच क्लॉथ मार्केट चौक पर जाम लगा दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने वहां पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रक व कैंटर आड़े तिरछे कर रोड पर अड़ा दिए। ट्रांसपोर्टरों ने फिर चौक पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर अनाज मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी रमेश मलिक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी अशोक कुमार से बात करने के बाद प्रदर्शनकारी जाम हटाने पर रजामंद हो गए। उसके बाद वहां सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी एसोसिएशन पदाधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
जाम के कारण चालीस बसें हुईं लेट, सैकड़ों यात्री परेशान
ट्रक यूनियन द्वारा शहर में लगाए गए जाम के कारण शुक्रवार को क्लॉथ मार्केट से फव्वारा चौक तक करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण रोडवेज की लंबे व लोकल रूटों की करीब 40 बसें अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकीं। वहीं विभिन्न रूटों से आ रही बसें भी बस अड्डे पर प्रवेश नहीं कर पाई। जिस कारण सैकड़ों यात्रियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। 1.30 बजे से 2.30 बजे लगे जाम के कारण अड्डा परिसर से बसें न तो तलाकी गेट की ओर से निकल पाई और न ही सिविल अस्पताल की ओर से। कोई वैकल्पिक रास्ता न होने के कारण बसें जाम खुलने के इंतजार में खड़ी रहीं।
विज्ञापन
सिरसा, दिल्ली की बसें जाम में फंसी
सिरसा व दिल्ली से 2.10 व 2.22 बजे आने वाली बसें जाम में फंसने के कारण अड्डे में प्रवेश नहीं कर पाई। चंडीगढ़, दिल्ली, रोहतक, यमुनानगर, गुरुग्राम, नरवाना, सिरसा, फतेहाबाद, राजगढ़ सहित लोकल रूटों डाया, खेड़ी, डाबड़ा, लुदास, गंगवा, कैमरी, मंगाली जैसे लोकल रूटों की बसें अपने समय पर रवाना नहीं हो पाईं।
यात्री खड़े रहे बसों चलने के इंतजार में
मुख्य मार्ग पर जाम के कारण बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। जाम खुलने के इंतजार में खड़े रहे। जिस कारण बस अड्डे व परिसर में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि रोडवेज से प्रतिदिन 18 हजार के करीब यात्री रोजाना सफर करते हैं।