{"_id":"67be12c8eec984c7080cdd6a","slug":"loan-worth-lakhs-was-sanctioned-by-fraudulently-naming-the-land-two-employees-suspended-hisar-news-c-21-hsr1020-574115-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फर्जीवाड़े से जमीन नाम करवा लाखों का लोन मंजूर कराया, दो कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फर्जीवाड़े से जमीन नाम करवा लाखों का लोन मंजूर कराया, दो कर्मी सस्पेंड
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कोथकलां के दो किसानों की जमीन अपने नाम करवा जींद के एक निजी बैंक से करीब 32 लाख का लोन मंजूर करवाने का मामला सामने आया है। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क रविंदर और कंप्यूटर ऑपरेटर बजरंग को डीसी ने सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।
वहीं, पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। खेड़ी जालब तहसील के रीडर ने नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को फोर वन रजिस्ट्री लोन के लिए आई, जिसे दर्ज कर लिया।
कागजात की जांच की तो इंतकाल नंबर 7415 व 7259 फर्जी पाए गए। इन पर पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इस रजिस्ट्री को करवाने के लिए कोथकलां निवासी निरंजन ने यह सब किया और गवाह के रूप में खेड़ी लोहचब के आशीष को शामिल किया।
विज्ञापन
सभी कागजात जींद के एक निजी बैंक से तैयार करवाए गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोथकलां निवासी मंगत ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर रहता है। आरोपियों ने कागजों में उसे मृत दिखाया। उसके तीन पुत्र हैं, लेकिन जमीन के कागजों में किसी का नाम नहीं था।
उसकी 11 एकड़ जमीन तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से गांव के ही निरंजन के नाम कर दी गई। इस संबंध में 18 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। इसी तरह महिला किसान सुमन ने बताया कि उसकी 4 एकड़ व एक एकड़ जमीन अन्य व्यक्ति की निरंजन ने फर्जी कागज तैयार कर अपने नाम करवा ली।
आरोपी ने जींद के एक निजी बैंक से 16 एकड़ भूमि के लिए 31.99 लाख का लोन पास करवा लिया। लोन की रजिस्ट्री के लिए कागजात खेड़ी जालब उप तहसील में पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।