{"_id":"681a562b2bc6719b3a092d04","slug":"llb-student-hit-on-the-head-with-a-beer-bottle-hisar-news-c-21-hsr1005-620653-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एलएलबी छात्र के सिर पर बीयर की बोतल से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एलएलबी छात्र के सिर पर बीयर की बोतल से किया वार
Wed, 07 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 07 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे स्टेशन से खाना खाकर घर लौट रहे एलएलबी छात्र पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 3-4 युवकों ने बीयर की बोतल से हमला कर दिया। घायल छात्र को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीआर लाॅ कॉलेज में पढ़ने वाले हिमांशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एलएलबी कर रहा है। 2 मई की रात वह अपने दोस्त सतीश, सुनील और सुखविंद्र के साथ रेलवे स्टेशन के पास होटल में खाना खाने गया था। स्टेशन के बाहर पहुंचे तो 3-4 युवक गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका, तब वे बहस करने लगे। उस दौरान वह उन युवकों का वीडियो बनाने लगा। इस दौरान उन्होंने गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी। कुछ देर बाद जब वह घर जा रहे थे तो उक्त लोगों ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मारी और भाग गए।
बस में सवार महिला के गले से सोने की चेन की चोरी
हिसार। हांसी जाने के लिए बस में सवार हुई सेक्टर-13 निवासी एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस में सेक्टर-13 निवासी दीक्षा सिंघवानी ने बताया कि वह 5 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे हांसी जाने के लिए डाबड़ा चौक से एक बस में सवार हुई। बस में भीड़ होने के कारण उसे सीट नहीं मिली और उसने खड़े होकर सफर किया। बस सातरोड पहुंची तो कुछ सवारी नीचे उतरने से उसे सीट मिल गई। सीट पर बैठते ही जैसे ही उसने अपनी सोने की चेन संभाली तो गायब थी। इस पर उसने तुरंत डायल 112 पर काॅल किया।
मय्यड़ पहुचने पर डायल 112 की गाड़ी आई और पुलिस ने बस में बैठी सवारियों की चेकिंग की, लेकिन पुलिस को चेन नहीं मिली। महिला ने बताया कि जब वह बस में खड़ी थी तब उसके पीछे एक लड़की खड़ी थी, जिसने अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था और सातरोड से पहले ही उतर गई थी। उसे शक है कि यह काम उस लड़की ने किया होगा। महिला की बताया कि चेन की कीमत 1.35 लाख रुपये है।