फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   List of 2000 Ram devotees submitted to Railways for reservation in Aastha special train in Haryana

आस्था स्पेशल: आरक्षण के लिए रेलवे को सौंपी गई 2000 रामभक्तों की सूची, हर जिले से जाने वाले 74 लोगों का चयन

Wed, 24 Jan 2024 12:24 PM IST
नवीन दलाल नगेश शर्मा, हिसार (हरियाणा)
नगेश शर्मा, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

हरियाणा के प्रत्येक जिले से 74 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। इस तरह कुल 2000 रामभक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। देशभर के प्रदेशों से अयोध्या जाने वाले रामभक्त वहां राम जन्म भूमि मंदिर से तीन किलोमीटर दूर बसाए गए तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे।

विज्ञापन
List of 2000 Ram devotees submitted to Railways for reservation in Aastha special train in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए हरियाणा से 8 फरवरी को 2000 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। आस्था स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन हिसार से हांसी, भिवानी, कलानौर, रोहतक, शकूर बस्ती होते हुए दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यहां से अयोध्या के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


आरएसएस ने हरियाणा को 27 जिलों में बांटा है। प्रत्येक जिले से 74 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। इस तरह कुल 2000 रामभक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। विहिप के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए जिन लोगों का चयन किया गया है उनमें विहिप और आरएसएस के जिला स्तर के पदाधिकारी, कारसेवक तथा वे संत हैं, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं आया था। चयनित सभी लोगों की सूची आरक्षण के लिए रेलवे को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


8 को रवाना होगी, 11 को वापस हिसार आएगी ट्रेन
आस्था स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को सुबह 11 बजे हिसार से रवाना होगी। 11 बजकर 30 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। 1 बजकर 10 मिनट पर भिवानी रेलवे स्टेशन, 1 बजकर 35 मिनट पर कलानौर, 2 बजकर 30 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। 3 बजकर 30 मिनट पर शकूर बस्ती पहुंचेगी। 3 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन अयोध्या रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जनवरी को सुबह पांच बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। वहां सरयू स्नान और प्रभु राम के दर्शन के बाद रात्रि विश्राम भी होगा। 10 फरवरी की शाम को पांच बजकर 40 मिनट पर सभी रामभक्त ट्रेन से हिसार के लिए रवाना होंगे। 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे ट्रेन हिसार पहुंचेगी। ट्रेन आरक्षित है, इस ट्रेन में आम सवारियां सफर नहीं करेंगी।

अयोध्या में तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे रामभक्त
देशभर के प्रदेशों से अयोध्या जाने वाले रामभक्त वहां राम जन्म भूमि मंदिर से तीन किलोमीटर दूर बसाए गए तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे। वहां टेंटों में करीब 7 हजार रामभक्तों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। हरियाणा के रामभक्तों के लिए दर्शन की तिथि नौ फरवरी तय की गई है। यहां के 2000 रामभक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से नौ फरवरी को सुबह पांच बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वहां तीर्थ क्षेत्रपुरम में लगे टेंटों में ठहरेंगे।

एक टेंट में पांच रामभक्तों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेंट में स्नानागार और शौचालय अटैच है। स्नान के लिए गरम पानी की व्यवस्था रहेगी। वहीं पंडाल में नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई है। निर्धारित समय पर उन्हें दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। बुजुर्गाें तथा दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा तथा व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। रामभक्त रात्रि में विश्राम करेंगे, जिसके लिए बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

व्यवस्था के लिए सात दिन पहले पहुंचेंगे हरियाणा के कार्यकर्ता
अयोध्या में हरियाणा के लोगों को दर्शन कराने के लिए करीब एक दर्जन कार्यकर्ता 9 फरवरी से सात दिन पहले अयोध्या पहुंच जाएंगे। यह कार्यकर्ता वहां ठहरने के लिए निर्धारित किए गए टेंटों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे। किस जिले के कार्यकर्ता किन टेंटों में रुकेंगे इसलिए व्यवस्था पहले ही कर ली जाएगी, जिससे कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद कोई परेशानी न हो।


आराध्य के दर्शन कर जीवन को करेंगे धन्य
आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वालों में खुशी की लहर है। हिसार में आरएसएस के जिला कार्यवाह सतीश कुमार और विहिप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद यह समय आया है जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, उनके दर्शन करने का मौका मिलना जीवन को धन्य करने के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed